{"_id":"5f8dbcec8ebc3e9ba1388f7b","slug":"rapper-fontrell-antonio-baines-arrested-charges-of-scamming-in-unemployment-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामले में लॉस एंजिल्स का रैपर गिरफ्तार, बरामद हुए आठ डेबिट कार्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
धोखाधड़ी मामले में लॉस एंजिल्स का रैपर गिरफ्तार, बरामद हुए आठ डेबिट कार्ड
Mon, 19 Oct 2020 09:51 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
फॉन्ट्रेल एंटोनियो बैंस
- फोटो : Twitter
लॉस एंजिल्स के रैपर फॉन्ट्रेल एंटोनियो बैंस को अमेरिका से गिरफ्तार किया गया है। उनपर धोखाधड़ी करने का आरोप है। उन्हें धोखाधड़ी कर अमेरिका में एम्प्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (ईडीडी) में ₹8.8 करोड़ के बेरोज़गारी भत्ते के लिए अप्लाई करने की स्कीम चलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उसने अपनी हालिया म्यूजिक वीडियो 'ईडीडी' में सरकार से धोखाधड़ी को लेकर डींगें हांकी थीं। उसके रैप में ईडीडी के लिफाफों का ढेर दिखाया गया था। उनके पास कई सारे डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए, जिसका इस्तेमाल वह स्कीम में करते थे।
विज्ञापन
बैंस इस धोखाधड़ी में करीब 22 साल की सजा काट सकते हैं। खबर के अनुसार, बैंस को लास वेगास पुलिस ने 23 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास के आठ ऐसे डेबिट कार्ड थे, जिनमें अन्य व्यक्तियों के नाम लिखे हुए थे।
विज्ञापन