{"_id":"63f97f50333d1c854102a3e5","slug":"r-kelly-american-rapper-sentenced-to-20-years-prison-for-child-pornography-case-know-details-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"R Kelly: अमेरिकी रैपर आर केली चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में दोषी करार, सुनाई गई 20 साल की सजा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
R Kelly: अमेरिकी रैपर आर केली चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में दोषी करार, सुनाई गई 20 साल की सजा
Sat, 25 Feb 2023 09:30 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 25 Feb 2023 09:30 AM IST
सार
गायक केली को न्यूयॉर्क की एक अदालत में धोखाधड़ी और यौन तस्करी के आरोपों में सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
आर केली
- फोटो : social media
विस्तार
अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर आर. केली को शिकागो की एक फेडरल कोर्ट ने बाल यौन अपराधों के लिए 20 साल जेल की सजा सुनाई है। 56 वर्षीय गायक रॉबर्ट सिल्वेस्टर केली को उनके खिलाफ साल 2019 में दायर किए गए 13 आरोपों में से छह में दोषी पाया गया। इन आरोपों में नाबालिगों को यौन गतिविधियों में शामिल करने के तीन मामले और यौन संबंध बनाने के तीन मामले शामिल थे।
विज्ञापन
गायक पर लगे आरोपों की सुनवाई में जज ने पाया कि केली ने अपनी तत्कालीन 14 वर्षीय बेटी के यौन शोषण के तीन वीडियो बनाए थे। केली ने इस 14 वर्षीय लड़की को बेटी बना रखा था। गायक को अपनी बेटी के साथ दुर्व्यवहार और यौन संबंध बनाने के लिए नाबालिगों को लुभाने के मामलों में जांच में अटकलें पैदा करने के मामले में पहले ही बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
Bollywood: जब किस्मत ने खेला उल्टा खेल, किसी ने बेच दिए अपने बंगले तो किसी की लाश को नहीं मिले कंधे
विज्ञापन
केली धोखाधड़ी और यौन तस्करी के आरोपों में पहले से ही 30 साल की जेल की सजा काट रहे हैं, जो उन्हें 2021 में सुनाई गई थी। प्रोसिक्यूटर ने केली को 30 साल की जेल की सजा पूरी होने के बाद 25 साल की सजा काटने की सजा का दावा किया था, लेकिन न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि यह सजा पहले वाली के साथ ही चलेगी। ऐसे में केली कथित रूप से उम्रकैद की सजा से बच गए, हालांकि अभी भी उन्हें पूरे 31 साल जेल में काटने होंगे।
Riva Arora: मीका-करण संग रोमांस पर रीवा अरोड़ा का खुलासा, ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देकर उम्र पर तोड़ी चुप्पी
केली को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के तीन मामलों और बच्चों को लुभाने के तीन मामलों में दोषी पाया गया था, लेकिन उन्हें एक पोर्नोग्राफी मामले से बरी कर दिया गया था। साल 2002 में, केली पर एक कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाने और कथित तौर पर वीडियो टेपिंग के चाइल्ड पोर्नोग्राफी आरोप लगाया गया था, लेकिन जज द्वारा साल 2008 में उन्हें इन मामलों से बरी कर दिया गया था।
Rakhi Sawant: तीसरी बार शादी करने जा रहीं राखी सावंत! दुल्हन बन आदिल के लिए कही यह बात, वीडियो वायरल