फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Practical Magic 2 Official Trailer Release Starring Sandra Bullock And Nicole Kidman

Practical Magic 2: 28 साल बाद साथ काम करेंगी सैंड्रा बुलक और निकोल किडमैन, प्रैक्टिकल मैजिक 2 का ट्रेलर रिलीज

Tue, 21 Apr 2026 02:33 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 21 Apr 2026 02:33 PM IST
सार

Practical Magic 2 Official Trailer: ‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ के का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस फिल्म में सैंड्रा बुलक और निकाेल किडमैन साथ नजर आएंगी। दोनों लगभग 28 साल बाद बड़े पर्दे पर दर्शकों को नजर रही हैं। जानिए, इस फिल्म के ट्रेलर में क्या खास है?  

विज्ञापन
Practical Magic 2 Official Trailer Release Starring Sandra Bullock And Nicole Kidman
‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

साल 1998 में हॉलीवुड फिल्म ‘प्रैक्टिकल मैजिक’ रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 28 साल बाद रिलीज हो रहा है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ के ट्रेलर ने भी फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। जानिए, हालिया रिलीज इस फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों के क्या कुछ नया था? 

विज्ञापन


ट्रेलर देख ताजा हुईं पुरानी फिल्म की यादें
‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ का ट्रेलर देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। इसमें विक्टोरियन दौर का एक घर दिखाया जाता है। जिसमें सैंड्रा बुलक का किरदार कहता है, ‘मुझे यकीन है कि आपने ओवेन्स परिवार के बारे में सुना होगा, मैसाचुसेट्स वाले, जिनके पड़ोसी दबी जुबान में कहते हैं कि वे चुड़ैल हैं।’ यह डायलॉग उस रहस्यमयी कहानी की शुरुआत करता है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी भी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


फिल्म में नए किरदारों की हुई एंट्री  
‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ फिल्म में नई पीढ़ी शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में हॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म में जोई किंग, काइली का रोल और मेसी विलियम्स, एंटोनिया का रोल निभाने वाली हैं। इन नए किरदारों के कारण ओवेन्स फैमिली की जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

Practical Magic 2 Official Trailer Release Starring Sandra Bullock And Nicole Kidman
‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने ट्रेलर के साथ साझा की है। वैसे तो इस यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी। लेकिन कुछ जगहों पर इसका प्रीमियर 18 सितंबर को होगा। चंद महीनों के इंतजार के बाद यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed