फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Pop Singer Lou Christie Passes Away At The Age of 82 on Wednesday

Pop Singer Lou Christie Passes Away: मशहूर सिंगर लू क्रिस्टी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 20 Jun 2025 09:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Jun 2025 09:04 PM IST
सार

बुधवार को हॉलीवुड के मशहूर पॉप सिंगर लू क्रिस्टी का निधन हो गया। 60 के दशक में वह अमेरिकी पॉप कल्चर में एक जाना-माना नाम थे।

विज्ञापन
Pop Singer Lou Christie Passes Away At The Age of 82 on Wednesday
हॉलीवुड के मशहूर पॉप सिंगर लू क्रिस्टी का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में  मशहूर पॉप सिंगर लू क्रिस्टी के निधन की जानकारी परिवार द्वारा साझा की है। वैराइटी की खबर के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण अभी साझा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


सिंगिंग करियर में दिए बेहतरीन गाने गाए 
अपने सिंगिंग करियर में लू क्रिस्टी ने कई गीत गाने गाए, उनका सबसे चर्चित गाना ‘लाइटनिन स्ट्राइक्स(1965)’ माना जाता है। यह गाना अपने समय में म्यूजिक चार्ज में टॉप पर रहा था। लू क्रिस्टी का असल नाम अल्फ्रेडो जियोवानी सैको था। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Harvey Weinstein: हार्वे वेनस्टीन के मामले में वकीलों के बीच हुई बहस, खत्म होने वाली है पुनर्विचार याचिका 
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से म्यूजिक को लेकर लगाव 
लू क्रिस्टी का जन्म 19 फरवरी 1943 को ग्लेनविलार्ड पेनसिल्वेनिया में हुआ था। वह पिट्सबर्ग में पले और बढ़े थे। हाई स्कूल में पढ़ते वक्त ही उन्होंने म्यूजिक की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। वह म्यूजिक इवेंट्स में गाना भी गाने लगे। लू क्रिस्टी के टीचर चाहते थे वह क्लासिकल म्यूजिक में करियर बनाए लेकिन क्रिस्टी की चाहत ऐसा म्यूजिक बनाने की थी तो रिकॉर्ड बनाए, लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाए। आगे चलकर ऐसा ही हुआ, लू क्रिस्टी के गाने कई गाने अमेरिकी म्यूजिक चार्ट पर टॉप पर रहे।

ये खबर भी पढ़ें:Dakota Johnson: क्या आठ वर्षों बाद अलग हो रहे हैं हॉलीवुड स्टार डकोटा और क्रिस मार्टिन? जानें वजह 

ये गाने भी हुए फेमस 
लू क्रिस्टी ने 1969 में ‘आई एम गोना मेक यू माइन’ गाना गाया, जो उस समय के टॉप टेन गानों में शामिल हुआ। इसके अलावा ‘बियॉन्ड द ब्लू होराइजन’ भी चार्ट में टॉप 20 में शामिल हुआ था। लू क्रिस्टी ने साल 2010 तक सॉन्ग रिकॉर्डिंग को जारी रखा। लू क्रिस्टी के परिवार में उनकी पत्नी फ्रांसेस्का विनफील्ड और उनकी बेटी बियांका क्रिस्टी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed