{"_id":"6841069dbf29f10cbc0527fa","slug":"dakota-johnson-and-chris-martin-are-ending-their-relationships-after-eight-years-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dakota Johnson: क्या आठ वर्षों बाद अलग हो रहे हैं हॉलीवुड स्टार डकोटा और क्रिस मार्टिन? जानें वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dakota Johnson: क्या आठ वर्षों बाद अलग हो रहे हैं हॉलीवुड स्टार डकोटा और क्रिस मार्टिन? जानें वजह
Thu, 05 Jun 2025 08:23 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:23 AM IST
सार
Dakota Johnson: हॉलीवुड स्टार डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन आठ वर्षों से रिलेशनशिप में हैं। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी बात।
विज्ञापन
क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन
- फोटो : इंस्टाग्राम- @dakotajohnson और @chrismartinfeed
विस्तार
'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' अभिनेत्री डकोटा जॉनसन और कोल्डप्ले गायक क्रिस मार्टिन हाल ही में चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार वजह है दोनों के ब्रेकअप की। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों के बीच आठ सालों का रिश्ता अब खत्म होने जा रहा है। इसकी कुछ वजहें भी सामने आई हैं। जानिए क्या है पूरी खबर।
विज्ञापन
क्या डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन हुए अलग?
हॉलीवुड स्टार्स डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन को मई महीने और भारत में महाकुंभ के दौरान एक साथ देखा गया था। साल 2017 से एक साथ रहने के बाद अब ये अलग हो रहे हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साल 2024 में सूत्रों ने पीपल को बताया कि दोनों ने सालों पहले सगाई कर ली थी। हालांकि, सगाई की अफवाह 2020 में भी सामने आई थी, लेकिन उस समय वे शादी करने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
पहले भी आ चुकी हैं ब्रेकअप की खबरें
पिछले साल अगस्त 2024 में भी इस जोड़े के अलग होने की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन उस समय, जॉनसन के एक प्रतिनिधि ने कथित तौर पर इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वे खुशी से साथ रह रहे हैं। पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, उसी समय एक सूत्र ने कहा, ‘ज़रूर, उनके बीच पहले भी कुछ मुद्दे रहे हैं और उन्होंने ब्रेक भी लिया है, लेकिन अब सब ठीक है। वे दोनों अपने करियर से प्यार करते हैं। वे अपनी क्षमता के अनुसार चीजों को संतुलित कर रहे हैं।’ वहीं बताते चलें कि दोनों ने अपने रिश्तों को बहुत ही प्राइवेट रखा है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Arbaaz Khan: शूरा के साथ नजर आए अरबाज खान, बेबी बंप छिपाती दिखीं पत्नी; वीडियो वायरल
रिश्तों को लेकर की बात
हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन ने अपनी आगामी फिल्म के प्रचार-प्रसार के दौरान रिश्तों के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, ‘लंबे समय से हम सभी रिश्तों को लेकर बहुत जल्दी निर्णय लेते रहे हैं कि उन्हें कैसे होना चाहिए, दुनिया में उनका अस्तित्व कैसे होना चाहिए, लोगों को कब शादी करनी चाहिए, तलाक बुरा है आदि। अगर इन सब चीजों के बारे में आप सोचते हैं, तो तलाक बुरा क्यों है? लोगों को शादी क्यों करनी चाहिए या एक निश्चित उम्र में या केवल एक बार? क्यों? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’
एक नजर डकोटा और क्रिस मार्टिन के करियर पर
डकोटा जॉनसन के करियर की बात करें, तो वो अपनी आगामी फिल्म ‘मटेरियलिस्ट्स’ में व्यस्त हैं, जो 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा क्रिस मार्टिन की बात करें तो उन्हें उन्हें अपने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान भारत के टूर पर देखा गया था।