Openhimer Trailer: 'ओपेनहाइमर' का नया ट्रेलर रिलीज, सबसे पहले परमाणु बम बनाने की होड़ में दिखे सिलियन मर्फी
साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'ओपेनहाइमर' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिलियन मर्फी ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।
विस्तार
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'ओपेनहाइमर' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। क्रिस्टोफर नोलन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित इस फिल्म के तीन मिनट के ट्रेलर में उनकी कहानी और अविष्कार की अतुलनीय झलक दिखाई गई है। ओपनहाइमर को परमाणु बम यानी न्यूक्लियर बॉम्ब का आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है।
कॉन्ट्रोवर्शियल मैनहट्टन प्रोजेक्ट का इतिहास
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ओपनहाइमर में अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के कॉन्ट्रोवर्शियल मैनहट्टन प्रोजेक्ट का इतिहास दिखाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पहले परमाणु हथियारों का निर्माण हुआ था। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित, यह फिल्म 21 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्रेलर में दिखा परमाणु बम परीक्षण
रिलीज किए गए तीन मिनट के इस दूसरे ट्रेलर में परमाणु भौतिक विज्ञानिक रॉबर्ट ओपेनहाइमर के भारी दबाव को दर्शाता है। यह दबाव इस चीज का था कि वह चाहते थे कि अमेरिका विश्व युद्ध के दौरान दुनिया में परमाणु बम विकसित करने वाला पहला देश बने। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि पहले परमाणु बम का परीक्षण होने वाला है।
Watch the new trailer for #Oppenheimer - only in theaters 7 21 23. pic.twitter.com/ZSrXov8Y3l
— Oppenheimer (@OppenheimerFilm) May 8, 2023
ये होगी फिल्म की स्टार कास्ट
ट्रेलर फिर रॉबर्ट ओपेनहाइमर की एक ब्लैक एंड व्हाइट छवि में बदल जाता है, जो पत्रकारों और समाचार फोटोग्राफरों की भीड़ के बीच टहलते हुए वॉयसओवर में बोल रहे हैं। वह परमाणु बम के परीक्षण के फैसले का बचाव कर रहे हैं। फिल्म में सिलियन मर्फी के अलावा एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। ये एक्टर्स ऐसे व्यक्तियों के किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से मैनहट्टन प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया था।
The Kerala Story: द केरल स्टोरी के सदस्य को मिली धमकी, निर्देशक सुदीप्तो सेन की शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस