Pawan Kalyan: फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आई ‘OG’ की रिलीज डेट; जानें कब आ रही है फिल्म
They Call Him OG Release Date: पवन कल्याण के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज डेट के बाद पावर स्टार पवन की फिल्म ओजी की रिलीज डेट भी तय हो चुकी है।
विस्तार
ओजी के निर्माताओं ने आज एक्स पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। निर्माताओं ने एक ब्लैक रंग का पेज शेयर किया, जिस पर लिखा फाइरिंग वर्ल्डवाइड 25 सितंबर 25, They Call Him OG। इसके साथ कैप्शन में लिखा, '25 सितंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फायरिंग... #OGonSept25 #TheyCallHimOG #OG'
FIRING WORLDWIDE in cinemas on
— DVV Entertainment (@DVVMovies) May 25, 2025
25th September 2025… 💥💥💥💥
#OGonSept25#TheyCallHimOG #OG pic.twitter.com/DQAOFOrQxx
पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओजी की रिलीज तारीख 25 सितंबर 2025 तय हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही पूरी हो जाएगी। इमरान हाशमी इसमें मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन ने दिया है। प्रशंसक इस खबर से बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि फिल्म लंबे समय से बन रही है। एक फैन ने लिखा, 'त्यौहार जल्दी आ रहा है', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि चुनावों से पहले ही "मुख्य एक्शन दृश्य" शूट कर लिए गए होंगे...'
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा, '....आज संडे है मेरी जान'