फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   New film: New trailer of feature film Lightyear released movie to be released on June 17 next year

न्यू फिल्म: फीचर फिल्म "लाइटईयर" का नया ट्रेलर जारी, अगले साल 17 जून को रिलीज होगी मूवी

Wed, 27 Oct 2021 09:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 27 Oct 2021 09:56 PM IST
सार

जून 2022 में रिलीज होने वाली यह फीचर फिल्म साइंस-फाई, एक्शन-एडवेंचर से भरपूर बज लाइटईयर की मूल कहानी पर आधारित है।

विज्ञापन
New film: New trailer of feature film Lightyear released movie to be released on June 17 next year
लाइटईयर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिज्नी और पिक्सर की फीचर फिल्म "लाइटईयर" का एक नया और एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। जून 2022 में रिलीज होने वाली यह फीचर फिल्म साइंस-फाई, एक्शन-एडवेंचर से भरपूर बज लाइटईयर की मूल कहानी पर आधारित है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म एक युवा पायलट की यात्रा की कहानी दर्शाती है, जो अंतरिक्ष रेंजर बन जाता है। 

विज्ञापन

साइंस-फाई वाली इस फिल्म में, युवा बज को क्रिस इवांस ने आवाज दी है, जो इससे पहले कैप्टन अमेरिका के रूप में लंबे समय तक समय डिज्नी के साथ थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

New film: New trailer of feature film Lightyear released movie to be released on June 17 next year
लाइटईयर - फोटो : सोशल मीडिया

इवांस कहते हैं कि, "जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता होगा एनिमेटेड फिल्मों के लिए मेरा प्यार कितना गहरा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे पिक्सर परिवार का हिस्सा बनने का मौका मिला है और मैं इन शानदार कलाकारों के साथ काम करता हूं जो किसी और से अलग कहानियां सुनाते हैं। उन्हें काम करते देखना किसी जादू से कम नहीं है। ”

New film: New trailer of feature film Lightyear released movie to be released on June 17 next year
लाइटईयर - फोटो : सोशल मीडिया

एनी पुरस्कार विजेता निर्देशक और अनुभवी पिक्सर एनिमेटर एंगस मैकलेन, जिन्होंने 2016 की 'फाइंडिंग डोरी' का सह-निर्देशन किया था, ने फिल्म 'लाइटईयर' का निर्देशन किया। यह फिल्म अगले साल 17 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed