ऐसी फिल्में जिनमें रोबोट से बने अंतरंग संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोबोट और मशीनों को लेकर नित नए आविष्कार हो रहे हैं। सुरक्षा, तकनीकी क्षेत्र से लेकर आगे बढ़कर अब रोबोट हमारी दैनंदिन जिंदगी के कामों में शामिल होने को तैयार है। लेकिन कुछ फिल्मों में इस संकल्पना को दुनियावी मान्यताओं की सीमा से आगे तक ले जाया गया है।
हाल में आई दो हॉलीवुड फिल्मों 'हर' और 'एक्स मशीना' ने लोगों को एक नया ही ख्वाब दिखा दिया है। इन फिल्मों में इंसान के मशीन के इश्क में मुब्तिला होते और यहां तक कि मशीनी मानव या रोबोट से जिस्मानी ताल्लुक बनाते भी दिखाया गया है।
जापान में एक इससे बड़ी बात सामने आई, जब एक फिल्म में हीरोइन की भूमिका के लिए एक रोबोट को चुना गया। वहां से एक 'रोबोट मूवी स्टार' जैसे शब्द सामने आए। इसका आशय यह कि कल को अगर आपका कोई चहेता या चहेती फिल्म स्टार एक रोबोट भी हो सकती हैं, जिसका पेशा अभिनय करना हो।
एक अहम बात यह कि जब-जब रोबोट या मशीनें फिल्म की केंद्रीय भूमिका में होती हैं, तो फिल्म का कारोबार भी खूब होता है। बॉलीवुड में भले मशीन आधारित फिल्मों का चलन अभी कम हो, पर 'रोबोट', 'रॉ-वन' या आने वाली फिल्म 'रोबोट 2' को लेकर भारतीय दर्शकों में खूब उत्साह है।
अगली स्लाइड में जानिए, क्या थी फिल्म 'हर' और 'एक्स मशीना'। कैसे इसमें इंसान के जिस्मानी तालुक्कात मशीनों से बनाते दिखाया गया था। और वो कौन सा जापानी रोबोट है, जिसने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है।
एक मशीनी आवाज पर दिल हार बैठा युवक
साल 2013 में आई स्पाइक जांज (निर्देशक) की हॉलीवुड फिल्म 'हर' में मुख्य महिला कलाकार एक मशीन महिला की आवाज थी, जो बातचीत कर सकती थी। इंसानी जज्बातों को समझ सकती थी। फिल्म के अभिनेता (जॉकिन फोनिक्स) को उससे प्यार हो जाता है। वह शामो-सुबह उसी आवाज के साथ मशगूल रहने लगता है।
यहां तक कि एक दिन इसी आवाज के लिए वह अपनी वास्तविक दुनिया की प्रेमिका को छोड़ देता है। फिल्म में एक करीब 2 मिनट शॉट है, जिसमें अभिनेता को उस आवाज अंतरंग होते महसूस कराया जाता है, तब स्क्रीन एकदम खाली होती है, बस आवाजें सुनाई पड़ती हैं। इस फिल्म को ऑस्कर से नवाजा गया था।
साल 2015 में आई अलेक्स गारलैंड (निर्देशक) की हॉलीवुड फिल्म 'एक्स मशीना' की हीरोइन एक रोबोटिक लड़की है। जो किसी तरह अपने मालिक से छुटकारा पाना चाहती है, इस दौरान वह एक लड़के का इस्तेमाल करती है, जो कि इस फिल्म का हीरो है। इस दौरान रोबोटिक लड़की लड़के साथ शारीरिक संबंध भी बनाती थी।
साल 2015 में ही आई कोजी फुकदा (निर्देशक) की जापानी फिल्म 'सायोनारा' के लिए एक पूरी रोबोट हीरोइन तैयार की गई थी। उन्होंने उसे इसी लिए बनाया ही थी कि वह भविष्य में कई फिल्मों में अभिनय करेगी।
इन फिल्मों के अलावा भी कुछ बेहद महत्वपूर्ण फिल्में हैं, जिनमें रोबोट और मशीनों को शानदार प्रयोग है। यहां उनका जिक्र करना जरूरी है। अगली स्लाइड में पढ़िए, उन शानदार फिल्मों के बारे में।
इन फिल्मों के केंद्र में है रोबोट
रोबोट आधारित फिल्मों में हॉलीवुड फिल्म 'टर्मिनेटर'। साल 1984 में आई मशहूर हॉलीवुड अभिनेता अरनॉल्ड स्वाजनेगर यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि इसकी पूरी सिरीज बन गई। इसकी कहानी मुख्य तौर पर दूसरी दुनिया से धरती पर आए रोबोटिक मानव पर केंद्रित है, जो एक लड़की के चक्कर में हैं।
हॉलीवुड फिल्म 'रोबोकॉप' अपने नाम से ही जाहिर हो जाती है, एक रोबोट की सेना। सन् 1987 में आई इस हॉलीवुड ने लोगों पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त सफल हुई इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर धमाके दौरान घायल हो जाता है।
इस दौरान उसका पूरा शरीर क्षतिग्रस्त हो जाता है। लेकिन उसका दिमाग काम करने की स्थिति में रहता है। ऐसे में एक रोबोट तैयार करते हैं, जिसमें उस पुलिस वाले का दिमाग फिट कर देते हैं। यह संकल्पना लोगों को सच्ची सी लगी। इस पर बाद में कई संस्थानों ने काम भी शुरू किया।
रोबोट की लड़ाई कितनी खतरनाक हो सकती है, इसको दिखाया है फिल्म 'रीयल स्टील (2011)' में। इसमें रोबोट का युद्ध दिखाया गया है। इसमें एक तरह का रोबोट की दुनिया का डब्ल्यू-डब्ल्यू-ई होता है। जिसमें लोग अपने-अपने पसंद के रोबोटों पर पैसे लगाते हैं और उनके युद्ध देखते हैं। आगे रोबोट की दुनिया की कुछ और बेहद शानदार फिल्मों का जिक्र है।
जब एक रोबोट-दूसरे रोबोट से प्यार कर बैठता है
यूं तो फिल्मों में रोबोट लाने के चलन की शुरुआत 1977 में आई जार्ज लूकस (निर्देशक) की फिल्म 'स्टार वार' से ही हो गई थी। बाद में ये फिल्म एक पूरी सिरीज में तब्दील हो गई। इसकी हालिया फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी। यह भारत में भी खूब चर्चित है। आमिर खान कहते हैं वो इस श्रृंखला की फिल्मों और इनमें दिखने वाले रोबोट के दीवाने हैं।
लेकिन रोबोट को लेकर जो सबसे खूबसूरत फिल्म बनी है, वो एक एनिमेटेड फिल्म है, 'वॉल-ई'। साल 2008 में आई एंड्रयू स्टेंटन की इस फिल्म में एक रोबोट को दूसरे रोबोट से प्यार हो जाता है। असल में इसमें भविष्य की कल्पना की गई है, जिस दौरान धरती से सारे इंसान कहीं और चले जाते हैं। धरती पर बचते हैं कुछ रोबोट जिन्हें धरती पर फैला कूड़ा हटाने की जिम्मेदारी दी जाती हैं। लेकिन इस दौरान दुनियावी चीजों को देखते हुए एक रोबोट के जज्बात जाग जाते हैं और उसे दूसरे रोबोट मुहब्बत हो जाती है।
साल 2004 में आई अलेक्स प्रॉयस (निर्देशक) और चर्चित हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ की फिल्म 'आई, रोबोट' में एक पूरी रोबोट की सेना है। जो बहुत तेजी से अपनी रोबोट वाली दुनिया को बढ़ा रहे हैं और पूरी दुनिया पर कब्जा करना चाहते हैं। इसमें अभिनेता एक अन्य रोबोट की सहायता से उनका खात्मा करता है।
हॉलीवुड फिल्म बेहद चर्चित निर्देशक स्टेवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'आर्टीफीसियल इंटेलिजेंस' (2001) भी रोबोट आधारित एक उल्लेखनीय फिल्म है। इसमें पहले वैज्ञानिक एक रोबोट बनाते हैं, जो खुद-ब-खुद सारे काम करे। लेकिन ऐसा होने के बाद विलेन रोबोट का स्वभाव बदल देते हैं और रोबोट को तहस-नहस कर देते हैं। हिन्दी फिल्म रोबोट इसी से प्रेरित थी।