फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Model Chrissy Teigen donating 200000 USD to bail For people protesting George Floyd death

अमेरिकी मॉडल क्रिसी टीगन ने प्रदर्शनकारियों की कराई बेल, अश्वेत व्यक्ति की मौत से जुड़ा है मामला

Sun, 31 May 2020 04:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 31 May 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Model Chrissy Teigen donating 200000 USD to bail For people protesting George Floyd death
क्रिसी टीगन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री क्रिसी टीगन (Chrissy Teigen) ने खुलासा किया है कि वह अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का विरोध करते हुए गिरफ्तार किए गए लोगों की जमानत राशि देने जा रही हैं। 

विज्ञापन


अभिनेत्री क्रिसी टीगन ने गिरफ्तार किए गए लोगों की जमानत देने के लिए करीब 1.5 करोड़ का दान करने की घोषणा की है। अमेरिका नें इस वक्त अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद कई हिस्सों में हिंसा का माहौल है। 
विज्ञापन


अमेरिका के मिनियापोलिस के अलावा फ्लोरिडा, जैक्सनविल, लॉस एंजेलिस, पीटसबर्ग, न्यूयॉर्क समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारी धरना दे रहे हैं। इस प्रदर्शन का बड़े स्तर पर हॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन भी मिल रहा है। गुरुवार से लेकर अब तक 17 शहरों में 1,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना को लेकर ट्वीट कर कहा था कि जब लूट शुरू होती है, तो गोलीबारी भी शुरू होती है। ट्रंप के इस ट्वीट की चौतरफा आलोचना की जा रही है। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत समझा गया। 

इस घटना के बाद एक बार फिर अमेरिका में अफ्रीका और अमेरिका के लोगों के बीच कानून की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। फ्लोएड की दर्दनाक मौत के बाद से फिर देश में नस्लीय तौर पर पुलिस की क्रूरता पर सवाल उठ रहे हैं। तमाम हॉलीवुड स्टार्स जैसे बियॉन्से, कार्डी बी, टेलर स्विफ्ट, जॉन बोयेगा, जॉन चीडो, स्टीव कोरैल, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, रिहाना, बेला हदीद और जैनेल मौने जैसे सेलिब्रिटीज भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोगों को मदद के लिए आगे आ चुके हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I stand with our heroes out there in support and solidarity. If you don’t know what else to do, every little bit helps. Please see my retweets for direct links. Silence is betrayal.

A post shared by chrissy teigen (@chrissyteigen) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed