{"_id":"5d5144a68ebc3e6ca621ddb3","slug":"miley-cyrus-finally-opens-up-about-her-decision-of-parting-ways-with-husband-liam-hemsworth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से अलग होते ही माइली सायरस ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट, फैंस को दी ये सलाह","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पति से अलग होते ही माइली सायरस ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट, फैंस को दी ये सलाह
Mon, 12 Aug 2019 04:21 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 12 Aug 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
माइली सायरस
- फोटो : instagram
बीते रोज ही गायिका-अभिनेत्री माइली सायरस (Miley Cyrus) और उनके पति लियाम हेम्सवर्थ शादी के अलग होने की खबर आई थी। पति से अलग गोने के बाद माइली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए नोट लिखा है। गायिका ने एक व्यक्ति के रूप में अपने विकास पर बात करते हुए लिखा है कि एक इंसान के रूप में विकसित होने से कैसे नहीं बचना चाहिए। माइली ने अपने जीवन के बारे में बताया और कैसे वह समय-समय पर खुद को विकसित होने से रोक नहीं पाती है। माइली ने लिखा- विकास से मत लड़िए, क्योंकि आप कभी नहीं जीत पाएंगे।
विज्ञापन
बता दें पति से अलग होने की पुष्टि करते हुए माइली के प्रतिनिधि की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- माइली और लियाम दोनों खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। स्टेटमेंट में लोगों और प्रेस से दोनों की प्राइवेसी का सम्मान करने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
माइली और लियाम हेम्सवर्थ ने पिछले साल 23 दिसंबर को फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई। जहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।
विज्ञापन
वर्क फ्रंट की बात करें तो माइली टेलीविजन सीरिज 'ब्लैक मिरर' (Black Mirror) के पांचवें सीजन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस शो के पांचवें सीजन की घोषणा की है। माइली साइरस दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। उनके स्टाइल और गानों को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा माइली को उनकी एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है।
View this post on Instagram
A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus) on