फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   migos rapper takeoff shot dead in houston while playing dice

Rapper Takeoff Dead: अमेरिकी रैपर टेकऑफ की हत्या, डाइस खेलते समय मारी गई गोली

Tue, 01 Nov 2022 07:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 01 Nov 2022 07:49 PM IST
सार

अमेरिका के रैपर टेकऑफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस समय ये घटना हुई उस वक्त सिंगर डाइस खेल रहे थे।

विज्ञापन
migos rapper takeoff shot dead in houston while playing dice
रैपर टेकऑफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के हॉस्टन में मिगोस हिपहॉप ग्रुप के रैपर टेकऑफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह महज 28 साल के थे और ह्यूस्टन की एक बॉलिंग ऐली में गोली मारकर उनकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद रैपर के फैंस में निराशा की लहर है और ट्विटर पर आरआईपी टेकऑफ लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। बता दें कि ये घटना 2 बजकर 30 मिनट पर हुई है। टेकऑफ को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। उनके साथ इस जगह पर मौजूद दो अन्य लोगों को भी गोली लगी थी, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन टेकऑफ के साथ मौजूद क्वावो को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

डाइस खेलते समय हुआ हादसा
बता दें कि डाइस खेलते समय विवाद शुरू हो गया था और किसी ने उनको गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक जिस समय ये घटना हुई उस वक्त घटनास्थल पर करीब 40-50 लोग थे। इस घटना का एक फुटेज सामने आया है, जिसमें क्वावो को देखा गया है और कुछ लोग टेकऑफ को घेरे खड़े थे। इस घटना के बाद क्वावो ने मदद के लिए गुहार भी लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जताया शोक
ट्विटर पर टेकऑफ के दोस्त और फैंस उनको श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। बॉक्सर क्रिस यूबैंक जूनियर ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मुझे याद है कि टेकऑफ बहुत डाउन टू अर्थ, कूल ड्यूड था, विश्वास नहीं हो रहा है...वास्तव में इस इंडस्ट्री में कुछ बदलाव लाने की जरुरत है'। वहीं ट्विच स्ट्रीमर एडिन रॉस ने लिखा, 'टेकऑफ रेस्ट इन पीस, मैंने अभी उनसे बात की थी...मैं अभी सदमे में हूं, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है'।

विज्ञापन

कौन थे टेकऑफ
बता दें कि टेकऑफ का जन्म 1994 में जॉर्जिया के लॉरेंसविले में हुआ था। उन्होंने सामूहिक नाम पोलो क्लब के तहत 2008 मेंक्वावो और ऑफसेट यानी अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ रैप करना शुरू किया। 2011 में तीनों ने साथ मिलकर जुग सीजन को रिलीज किया, मिगोस के रूप में उनका पहला मिक्सटेप बाजार में आया था। उनके हर रीमिक्स को लोगों ने जमकर प्यार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed