फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Michelle Obama wins Grammy Award for BECOMING audiobook

मिशेल ओबामा को मिला ऑडियो बुक 'बिकमिंग' के लिए GRAMMY पुरस्कार

Tue, 28 Jan 2020 12:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Jan 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Michelle Obama wins Grammy Award for BECOMING audiobook
मिशेल ओबामा - फोटो : Twitter

अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा को उनकी ऑडियो बुक बिकमिंग के लिए ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें 2020 का बेस्ट स्पोकन वर्ड का खिताब दिया गया। इस किताब में मिशेल ओबामा ने अपने जीवन और बतौर प्रथम महिला वाइट हाउस में बिताए अनुभवों को साझा किया है।

विज्ञापन


साल 2018 के आखिरी में आई मिशेल ओबामा की ये किताब काफी चर्चा में रही है। आलोचकों द्वारा इस किताब की खूब सराहना की गई है। इस किताब में मिशेल ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की है। ट्रंप ने ओबामा की नागरिकता और दूसरे देश में पैदा होने को लेकर सवाल उठाए थे। मिशेल ने अपनी इस किताब में इस मानसिकता को संकीर्ण करार दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में बराक और मिशेल की बनाई फिल्म अमेरिकन फैक्ट्री को ऑस्कर के लिए नामित किया गया है। यह उनके प्रोडक्शन हाउस हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस की पहली फिल्म है। इससे पहले उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी इसी श्रेणी में 2006 में 'ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर' और 2008 में 'द ऑडेसिटी ऑफ होप' के लिए ग्रैमी पुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें ग्रैमी अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा 8 कैटेगरी में नामांकित लिजो को ट्रुथ हर्ट्स के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेन्स का अवॉर्ड मिला। 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स को अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर अलीका किज ने होस्ट किया। इस अवॉर्ड शो में मिशेल ओबामा, लेडी गागा और बिली इलिश का जलवा रहा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed