मरने के बाद भी जैक्सन ने अरबों कैसे कमाए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड पॉप स्टार माइकल जैक्सन को गुज़रे पांच साल हो चुके हैं लेकिन उसके बाद भी कमाई के मामले में वो सबसे आगे हैं। बुधवार को जारी फोर्ब्स की सूची में बताया गया है कि मरने के बाद भी कमाई करने वाली हस्तियों में जैक्सन सबसे आगे हैं।
पॉप स्टार ने 2014 में लगभग 8.62 अरब रुपए (14 करोड़ डॉलर) की कमाई की। उन्होंने सिंगर एल्विस प्रेसले से दोगुनी कमाई की जिनका निधन 1977 में हुआ था और उन्होंने साढ़े पांच करोड़ डॉलर की कमाई की, जिसके चलते वो इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।
पहले थे दूसरे स्थान पर
कार्टूनिस्ट चार्ल्स शूल्ज ने चार करोड़ डॉलर की कमाई करने के साथ ही तीसरा स्थान हासिल किया है। माइकल जैक्सन लगातार दूसरे साल इस सूची में सबसे ऊपर रहे हैं। साल 2013 में भी वो इस स्थान पर थे। 2012 में अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर सबसे पहले स्थान पर थी और जैक्सन दूसरे स्थान पर थे।
जैक्सन के निधन के बाद उनकी दूसरी एल्बम 'एक्सकेप' रिलीज हुई थी जो चार्ट्स में नंबर दो पर रही। टेलर का निधन 2011 में हुआ था और उन्होंने 25 मिलियन डॉलर कमाकर सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। बॉब मार्ले दो करोड़ डॉलर के साथ पांचवे स्थान पर हैं। मार्ले का निधन 1981 में 36 साल की उम्र में कैंसर के चलते हुआ था।