{"_id":"65662c940ba4abca3501b107","slug":"michael-douglas-hollywood-actor-receives-lifetime-achievement-award-at-iffi-wife-catherine-praises-india-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Michael Douglas: माइकल डगलस को स्टैंडिंग ओवशन के साथ किया गया सम्मानित, पत्नी कैथरीन ने इंडियंस को कहा धन्यवाद","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Michael Douglas: माइकल डगलस को स्टैंडिंग ओवशन के साथ किया गया सम्मानित, पत्नी कैथरीन ने इंडियंस को कहा धन्यवाद
Wed, 29 Nov 2023 12:19 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:19 AM IST
सार
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंट्रोडक्टरी स्पीच दी और माइकल डगलस को सम्मान देने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। जैसे ही अभिनेता लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने के लिए आगे बढ़े, वैसे ही दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन देकर अभिनेता का स्वागत किया।
विज्ञापन
अपनी पत्नी कैथरीन जेटा जोन्स के साथ माइकल डगलस
- फोटो : instagram
विस्तार
हॉलीवुड लीजेंड और मशहूर निर्माता माइकल डगलस को मंगलवार यानी 28 नवंबर को गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी कैथरीन जेटा-जोन्स उनके साथ स्टेज पर मौजूद रहीं। सम्मान पाने के बाद माइकल डगलस और उनकी पत्नी ने भारत में हुए उनके जोरदार स्वागत की जमकर तारीफ की और शुक्रिया भी कहा।
विज्ञापन
माइकल डगलस को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंट्रोडक्टरी स्पीच दी और माइकल डगलस को सम्मान देने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। जैसे ही अभिनेता लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने के लिए आगे बढ़े, वैसे ही दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन देकर अभिनेता का स्वागत किया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अभिनेता माइकल डगलस को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
Randeep-Lin Wedding: इस दिग्गज एक्टर के थिएटर ग्रुप में पहली बार मिले थे रणदीप-लिन, अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
भारतीयों से प्यार करते हैं माइकल डगलस
माइकल डगलस ने अपनी स्पीच में कहा, 'मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेरे शुरुआती गुरु और अनगिनत टेक्नीशियन, मैं पिछले 55 वर्षों में आपके मार्गदर्शन के बिना यहां नहीं होता। मैं इसका श्रेय अपने पिता किर्क को देता हूं। मेरे बेटे और पत्नी, जो आज यहां मेरे साथ हैं उन्हें कहना चाहती हूं कि आपके समर्थन और धैर्य के लिए धन्यवाद।' इसके बाद उन्होंने हिंदी में कहा, 'मैं आप सबसे प्यार करता हूं।'
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने डेढ़ घंटे तक किया था ऐश्वर्या राय बच्चन का इंतजार, एक्टर ने खुद किया खुलासा
माइकल डगलस की पत्नी ने भारतीयों को कहा धन्यवाद
इसके बाद माइकल डगलस की पत्नी कैथरीन जेटा जोन्स ने स्टेज पर भारत में उनके भव्य स्वागत के लिए लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं सभी भारतीयों को उनके आतिथ्य, उदारता और स्वागत करने वाले स्वभाव के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'
Ranbir Kapoor: 'एनिमल' के इंटेंस सीन की शूटिंग में किसने की रणबीर कपूर की मदद? वायरल वीडियो में हुआ खुलासा