Dr.Strange Trailer 2: 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में दिखेगा वांडा का नया रूप, रिलीज हुआ नया ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स ने बुधवार (6 अप्रैल) को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अब डॉ. स्ट्रेंज पर्दे पर वापस लौटने से केवल 29 दिन दूर है। कल यानी 6 अप्रैल को मार्वल ने इस रोमांचक प्रोमो के साथ इस फिल्म के कई नए पोस्टर्स भी जारी किए थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 मई, 2022 को रिलीज होने जा रही है।
मार्वल स्टूडियोज ने "डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस" के इस नए प्रोमो में डॉ. स्ट्रेंज को अपने अंधेरे पक्ष से लड़ता दिखाया है। इसके साथ ही इसमें वांडा के परिवार की झलक भी दिखाई गई हैं। प्रशंसकों को लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद मार्वल स्टूडियोज ने इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। डॉक्टर्स स्ट्रेंज कैसे मल्टीवर्स का दरवाजा खोलेगा और वो इससे आने वाली परेशानियों से इंसानों की दुनिया को कैसे बचाएगा, इसका खुलासा 6 मई को होगा।
ट्रेलर की शुरुआत एक अंधेरे बिखरते हुए गर्भगृह से होती है। डॉ. स्ट्रेंज अपने सपने में क्रिस्टीन को शादी की पोशाक पहने चर्च में चलते हुए देखता है। जहां एक तरफ स्ट्रेंज को सपना देखते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ व्याकुल स्कार्लेट विच अपने लापता बेटों से जुडे़ अपने खौफनाक सपने को बताते हुए दिखाई दे रही है। पता नहीं हमें वांडा मैक्सिमॉफ के कितने रूप देखने को मिलेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन दोनों के बीच दिखाया गया यह कनेक्शन, डॉ.स्ट्रेंज और वांडा को दुनिया के लिए साथ में काम करने पर मजबूर करता है या नहीं।
सैम राइमी द्वारा निर्देशित 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में बेनेडिक्ट कंबरबैच, चिवेटेल इजीओफोर, एलिजाबेथ ऑलसेन, बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज, माइकल स्टहलबर्ग और रेचल मैकएडम्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत में यह फिल्म छह भाषाओं में 6 मई को रिलीज की जाएगी।