{"_id":"5e68b2968ebc3eeb607a4958","slug":"marvel-fans-loved-black-widow-hindi-official-trailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक विडो के हिंदी ट्रेलर ने भी दिखाया कमाल, एवेंजर्स सीरीज की रहस्यमी योद्धा के अतीत से उठेगा परदा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ब्लैक विडो के हिंदी ट्रेलर ने भी दिखाया कमाल, एवेंजर्स सीरीज की रहस्यमी योद्धा के अतीत से उठेगा परदा
Wed, 11 Mar 2020 03:13 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 11 Mar 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
ब्लैक विडो
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दिग्गज भले कोरोना वायरस को लेकर अपनी नई फिल्में रिलीज करने की तारीखों को लेकर उहापोह में हों, हॉलीवुड सिनेमा अपनी मेगा बजट फिल्मों को लेकर भारत में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की अगली फिल्म ब्लैक विडो भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इस फिल्म को मार्वेल ने भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज करने की तैयारी की है। होली पर फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में नताशा रामानोफ यानी ब्लैक विडो का किरदार काफी रहस्यमयी रहा है। एमसीयू के दर्शक हमेशा ये जानने को उत्सुक रहे हैं कि आखिर ये रूसी योद्धा अमेरिका कैसे पहुंची और कैसे एक एवेंजर बन गई। मार्वेल स्टूडियोज की नई फिल्म ब्लैक विडो इसी रहस्य से पर्दा उठाने जा रही है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया और अब होली के दिन मार्वेल ने इसका हिंदी ट्रेलर भी जारी कर दिया। हर बार की तरह इस बार भी मार्वेल ने इसकी हिंदी डबिंग में काबिल कलाकारों की मदद ली है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को भी यूट्यूब पर लोग काफी चाव से देख रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में फिल्म ब्लैक विडो 1 मई को रिलीज होगी, लेकिन भारत में इस फिल्म को इससे एक दिन पहले 30 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है। 1 मई को हिंदी फिल्म वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म कुली नंबर वन भी रिलीज हो रही है। निर्माता वाशू भगनानी की 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म कुली नंबर वन का ये रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन