{"_id":"5d10ac438ebc3e06f1652c43","slug":"man-arrested-after-hidden-camera-found-in-james-bond-set-at-pinewood-studios","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बॉन्ड 25' के सेट से एक अज्ञात शख्स गिरफ्तार, महिलाओं के शौचालयों में छिपाये थे कैमरे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'बॉन्ड 25' के सेट से एक अज्ञात शख्स गिरफ्तार, महिलाओं के शौचालयों में छिपाये थे कैमरे
Mon, 24 Jun 2019 04:26 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 24 Jun 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
डेनियल क्रेग
- फोटो : sky news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेम्स बॉन्ड की अगली सीरीज 'बॉन्ड 25' की शूटिंग के दौरान समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। खबरों की मानें तो बॉन्ड 25 के सेट से एक अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने पाइनवुड स्टूडियो में मौजूद महिलाओं के शौचालयों में कैमरे छिपाये थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैमरे कितने समय पहले लगाए गये थे। टेम्स वैली पुलिस ने 49 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अगर व्यक्ति इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उसे दो साल तक की जेल हो सकती है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 29 जून को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले जेम्स बॉन्ड के सेट पर हुए 3 धमाकों ने फैंस की नींद हराम कर दी थी। इससे फिल्म के स्टेज की छत पूरी तरह से तबाह हो गई थी और पूरा सेट भी करीब-करीब तबाह हो गया था। इतना ही नहीं ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले एक्टर डेनियल क्रेग के सेट पर घायल होने की खबर ने भी फैंस को निराश किया था।
विज्ञापन
यह फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी। डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ क्यूबन-स्पैनिश एक्ट्रेस अना दे अर्मस के अलावा रामी मलेक, दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।