फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   makers reveal first poster of Harry Potter TV Series Trailer will release on wednesday

Harry Potter: जारी हुआ 'हैरी पॉटर' का पहला पोस्टर, इस दिन आएगा टीवी सीरीज का ट्रेलर

Tue, 24 Mar 2026 10:11 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 24 Mar 2026 10:11 PM IST
सार

Harry Potter First Look: टीवी सीरीज 'हैरी पॉटर' जेके रोलिंग के उपन्यासों पर आधारित होगी। कई साल पहले इसका एलान हुआ था। जल्द ही इसकी पहली झलक देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
makers reveal first poster of Harry Potter TV Series Trailer will release on wednesday
हैरी पॉटर - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter

विस्तार

दुनियाभर के साथ भारत के फैंस को भी 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करके जानकारी दी है कि इसकी पहली झलक कल मिलेगी।
विज्ञापन


हैरी पॉटर का पहला पोस्टर
मेकर्स ने 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में युवा हैरी (डोमिनिक मैकलॉघलिन) को पीछे से दिखाया गया है। वह हैरी पॉटर के कॉस्ट्यूम में हैं। वह बर्फीली जमीन पर चल रहे हैं। उन्होंने एक लंबा चोगा पहना हुआ है। इस पोस्ट में बताया गया है कि इस सीरीज का पहला टीजर ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harry Potter (@harrypotter)

किताबों पर आधारित है सीरीज
'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज में, जेके रोलिंग के सात उपन्यासों को नए सिरे से पेश किया जाएगा। इन उपन्यासों की दुनिया भर में 600 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। इन पर बनी आठ फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की है। टीवी सीरीज के हर सीजन में इन सात किताबों में से एक को शामिल किया जाएगा। अनुभवी निर्देशक मार्क माइलॉड इस सीरीज के कई एपिसोड का निर्देशन करेंगे।

Dhurandhar 2 BO: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धुरंधर 2' का दबदबा, मंगलवार को रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

makers reveal first poster of Harry Potter TV Series Trailer will release on wednesday
डोमिनिक मैकलॉघलि, अरेबेला स्टैंटन, अलास्टेयर स्टाउट - फोटो : इंस्टाग्राम@hbop
सीरीज के किरदार
जॉन लिथगो इस सीरीज में हेडमास्टर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाएंगे। अरेबेला स्टैंटन, हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका में नजर आएंगी। एलास्टेयर स्टाउट को रॉन वीजली के किरदार के लिए चुना गया है। जेनेट मैकटीयर प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनगल के रूप में और निक फ्रॉस्ट हैग्रिड के रूप में नजर आने वाले हैं।

पहले बनी थी फिल्में
ख्याल रहे कि जे.के. रोलिंग की नॉवेल पर बनी हॉलीवुड सीरीज 'हैरी पॉटर' को दुनियाभर में पसंद किया गया था। इसका पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। इसमें डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉटसन ने अहम किरदार निभाया था। इसके बाद इसकी आठ किस्तें आईं। अब मेकर्स इस पर टीवी सीरीज बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed