फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Maggie Smith Death Harry Potter fame Academy Award winning actress dies at 89

Maggie Smith Death: 'हैरी पॉटर' फेम अभिनेत्री मैगी स्मिथ का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 27 Sep 2024 07:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 27 Sep 2024 07:45 PM IST
सार

'हैरी पॉटर' फिल्म में प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल के रूप में प्रशंसा हासिल करने वालीं हॉलीवुड अभिनेत्री मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी अभिनेत्री के बेटों ने एक बयान जारी कर दी। 

विज्ञापन
Maggie Smith Death Harry Potter fame Academy Award winning actress dies at 89
मैगी स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'हैरी पॉटर' फिल्म में प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल के रूप में प्रशंसा हासिल करने वालीं हॉलीवुड अभिनेत्री मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। 89 वर्षीय स्मिथ ने शुक्रवार तड़के लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की जानकारी स्मिथ के बेटों, क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफंस ने एक बयान जारी कर दी। अभिनेत्री के प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मैगी स्मिथ के बेटों ने जारी किया बयान

प्रचारक क्लेयर डॉब्स के माध्यम से जारी एक बयान में क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफंस ने कहा, 'वह अपने पीछे दो बेटे और पांच प्यारे पोते-पोतियां छोड़ गई हैं, जो अपनी मां और दादी को खोने से टूट गए हैं।' मैगी स्मिथ को अक्सर उस पीढ़ी की प्रमुख ब्रिटिश अभिनेत्री का दर्जा दिया जाता था जिसमें वैनेसा रेडग्रेव और जूडी डेंच शामिल थीं।

विज्ञापन


Somy Ali: 'उन्होंने मुझे धोखा दिया और...,' सोमी अली ने सोनू निगम पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

मैगी स्मिथ का करियर

मैगी स्मिथ ने साल 1969 में 'द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार जीता था। साथ ही उन्होंने साल 1969 में ब्रिटिश अकादमी (बाफ्टा) पुरस्कार जीता। इतना ही नहीं उन्होंने साल 1978 में 'कैलिफोर्निया सूट' के लिए सहायक अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार अपने नाम किया था। मैगी स्मिथ का करियर एक छात्र के रूप में शुरू हुआ जब उन्होंने 1952 में ऑक्सफोर्ड प्लेहाउस में प्रदर्शन किया। उसी समय उन्होंने ब्रॉडवे में डेब्यू किया। उन्होंने इंग्लैंड में नेशनल थिएटर और रॉयल शेक्सपियर कंपनी के लिए भी काम किया। मैगी स्मिथ ने मंच, टीवी और फिल्मों तीनों प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। 


Palak Sidhwani: पलक सिधवानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा, निर्माताओं पर लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed