मर्डर मिस्ट्री पर बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी, ब्रैड पिट संग लियोनार्डो डिकैप्रियो आए नजर
इस फर्स्ट लुक को लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह को-स्टार ब्रैड पिट के साथ 70 के दशक वाले लुक में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि साल 1969 में चार्ल्स मेनसन नाम के एक सीरियल किलर ने हॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती शेराॅन और उसके दोस्तों की हत्या कर दी थी। शेराॅन को जब मारा गया, तब वह प्रेग्नेंट थी। यह मर्डर मिस्ट्री हॉलीवुड में सबसे चर्चित घटना में से एक है।
विज्ञापन विज्ञापन
First look. #OnceUponATimeInHollywood
A post shared by Leonardo DiCaprio (@leonardodicaprio) on
बात करें लियोनार्डो डिकैप्रियो के किरदार की तो वह इस फिल्म में पूर्व टीवी एक्टर रिक डाल्टन का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन 1992 में 'रिजवार्यर डॉग्स' के जरिए दूनियाभर में ख्याती बटोरने वाले क्वेंटिन टेरन्टिनो कर रहे हैं। वहीं डेविड हेमैन और शैनन मैकिंटोश फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट के अलावा ऑस्कर विनर अल पचिनो भी नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।