{"_id":"16b8dd52502f9e801995746c240613a9","slug":"laxmi-pooja-in-a-hollywood-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकाऊ खबरः हॉलीवुड फिल्म में लक्ष्मी पूजा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
चौंकाऊ खबरः हॉलीवुड फिल्म में लक्ष्मी पूजा
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खबर आपको चौंका सकती है। आपको एक हॉलीवुड फिल्म में लक्ष्मी पूजा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीयों को अक्सर शिकायत रहती है कि अमेरिका में उनके धर्म और संस्कृति को नहीं समझा जाता और नतीजतन अक्सर देवी-देवताओं के अपमान की खबर आती है। लेकिन जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पॉम्पेई’ में लक्ष्मी पूजा दिखाई जाने वाली है।
पोम्पेई 79 ईसा में रोमन साम्राज्य की ऐतिहासिक कहानी है। इसमें ज्वालामुखी विस्फोट के बाद जब शहर खत्म होने लगता है तो एक गुलाम अपनी प्रेमिका को किस तरह से जोखिम उठा कर बचाता है, यह दिखाया गया है।
विज्ञापन
यह सच है कि रोमन कालीन यह शहर ज्वालामुखी विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गया था। फिल्म से जुड़ सूत्रों के मुताबिक इतिहासकारों को इस बात के सबूत मिले हैं कि उस जमाने में रोमन और भारतीय सभ्यताएं संपर्क में थीं।
विज्ञापन
यही कारण है कि उनके देवी-देवताओं में भी बड़ी समानता है। इसी के आधार पर फिल्म के एक दृश्य में लक्ष्मी पूजा का दृश्य तैयार किया गया है। यह पहला मौका है जब किसी अमेरिकी फिल्म में भारतीय देवी की पूजा दिखाई जाएगी।