फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   lady gaga promote his album

आखिर पारदर्शी कपड़े पहनकर ही प्रचार क्यों?

Thu, 25 Sep 2014 02:47 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
lady gaga promote his album

पॉप स्टार लेडी गागा अपनी नई एलबम के प्रचार के लिए एथेंस में चमड़े की पारदर्शी बिकनी और जैकेट पहनकर निकलीं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, गागा (28) एथेंस में अपने होटल से गहरे रंग का धूप का चश्मा, चमड़े की जैकेट और बूट पहनकर अपनी नई एलबम 'चीक टू चीक' के पोस्टर चिपका कर निकलीं।

विज्ञापन


गागा ने एक स्थानीय स्टोर पर अपनी नई एलबम का विशाल पोस्टर चिपका कर आलोचनाओं को न्यौता दिया है। उनकी यह नई एलबम 23 सितंबर को ऑनलाइन रिलीज हो रही है। उन्होंने अनुशीर्षक के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, लिहाजा मैंने स्वयं कुछ बढ़िया पुराना स्ट्रीट फैशन किया। आशा है, उन्हें यह अच्छा लगा।

विज्ञापन

बीबर ने छोड़ी शराब

lady gaga promote his album

गायक जस्टिन बीबर संगीत से ज्यादा अपने बाकी कामों के लिए मशहूर हैं। खबर है कि अब उन्होंने एक स्वस्थ जीवनशैली अपना ली है और शराब छोड़ दी है।​
​​
​एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक बीबर की नजर अपने करियर को वापस पटरी पर लाने पर है। उनका मानना है कि एक स्वस्थ जीवनशैली उसकी कुंजी हो सकती है। एक सूत्र ने कहा कि बीबर अपने दोस्तों से अपनी नई स्वस्थ जीवनशैली के बारे में डींगे हांक रहे हैं।​
​​
​​वह अब शराब नहीं पीते और जंक फूड खाना भी छोड़ दिया है। बीबर इस साल कई अदालती चक्करों में पड़ चुके हैं, जिसने उनके संगीत प्रेमियों की संख्या घटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed