{"_id":"5be7dd65bdec2269a415046d","slug":"lady-gaga-kim-kardashian-and-more-stars-flee-homes-amid-california-wildfires","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया में लगी आग की वजह से बेघर हुए लेडी गागा, किम समेत कई हॉलीवुड सितारे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कैलिफोर्निया में लगी आग की वजह से बेघर हुए लेडी गागा, किम समेत कई हॉलीवुड सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
LADY GAGA
- फोटो : SOCIAL MEDIA
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के इतिहास में सबसे भयावह आग लगी है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बचावकर्मियों ने शनिावर को 14 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय शेरिफ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के मालिबु, पैराडाइज, कैलाबासस और थाउजैंड ओक्स के जंगलों में फैली आग के कारण लेडी गागा, किम करदाशियां और रेन विलसन जैसी हॉलीवुड हस्तियों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।
विज्ञापन
मालिबु में रहने वाले कई हॉलीवुड सेलेब्रिटी समेत हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस भयंकर आग ने समूचे पैराडाइज शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग ने लगभग 65,00 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में भीषण आग ने शहर को 80% से 90% नुकसान पहुंचाया है। शहर में अब 10 से 20 प्रतिशत घर ही ठीकठाक बचे हैं। दक्षिण कैलिफोर्निया की आग को 'वूलसी फायर' के नाम से जानते हैं। तेजी से फैली आग ने 22 वर्ग मील के क्षेत्र को चपेट में ले लिया।