फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   know about oscar best film

जानिए कैसी बनी यह ऑस्कर की बेस्ट फिल्म

Mon, 03 Mar 2014 05:10 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Mon, 03 Mar 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
know about oscar best film

'12 ईयर्स ए स्लेव' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। यह ब्रितानी फिल्म कुछ खास वजहों से यह पुरस्कार जीतने में सफल रही है।

विज्ञापन


'12 ईयर्स ए स्लेव' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। इसी फिल्म के लिए अभिनेत्री लुपिटा न्योंगो को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना भी चुना गया।
विज्ञापन


इस ब्रितानी फ़िल्म के निर्देशक स्टीव मैक्क्वीन ने ये पुरस्कार उन लोगों को समर्पित किया जिन्होने ग़ुलामी की प्रथा को सहा है। उन्होने कहा, ''सभी को हक़ है ना सिर्फ़ ज़िंदा रहने का बल्कि जिंदगी जीने का.''
विज्ञापन
विज्ञापन


12 ईयर्स ए स्लेव अमेरिका के गुलामी के इतिहास का चित्रण करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में देश के गुलाम बनने, और गुलाम बन जाने के बाद उपजी स्थितियों का चित्रण किया गया है।

संस्मरण पर आधारित है यह फिल्म

यह फिल्म अपने बनने के समय से ही चर्चाओं में रही है। यह फिल्म एक व्रूक्ति द्वारा लिखे गए संस्मरण पर आधारित है।

सोलोमन नोर्थुप के 1853 में लिखे संस्मरण पर आधारित इस फिल्म को अमेरिकी इतिहास के सबसे काले अध्यायों में एक अध्याय का ईमानदारी से चित्रण करने के लिए सराहा गया है।
 
फिल्म के अभिनेता विल स्मिथ ने मैकक्वीन को जब ऑस्कर का यह शीर्ष पुरस्कार दिया तो उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को केवल जीवित रहने का ही अधिकार नहीं है, अपितु उसे जिंदगी जीने का हक है। यह सोलोमन नोर्थुप की सबसे महत्वपूर्ण विरासत है।


पहली बार किसी अश्वेत फिल्मकार की फिल्म को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। इस फिल्म का निर्माण ब्रैड पिट की निर्माण कंपनी प्लैन बी ने किया है। पिट ने कहा कि मैं मेरे पीछे खड़े हर व्यक्ति के लिए कहता हूं कि सोलोमन नोर्थुप की कहानी पर काम करना हमारे लिए गर्व की बात है।

इस फिल्म ने अमेरिकी हसल, कैप्टन फिलिप्स, डलास बायर्स क्लब, ग्रेविटी, हर, नेब्रास्का,  फिलोमेना और द वोल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार पर कब्जा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed