{"_id":"5eb1be3a8ebc3e907e5a7972","slug":"kim-kardashian-trolled-by-netizens-for-photoshop-failed-in-her-new-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम कर्दाशियां ने नई तस्वीर की साझा, फैन्स ने कहा- 'ये तीसरा हाथ बालों में किसका है?'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
किम कर्दाशियां ने नई तस्वीर की साझा, फैन्स ने कहा- 'ये तीसरा हाथ बालों में किसका है?'
Wed, 06 May 2020 01:07 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 06 May 2020 01:07 AM IST
सार
- किम कर्दाशियां हुईं ट्रोल।
- नई तस्वीर में फैन्स ने नोटिस किया फोटोशॉप।
विज्ञापन
किम कर्दाशियां
- फोटो : Social Media
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेत्री किम कर्दाशियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किम अक्सर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती हैं। इन तस्वीरों को उनके फैन्स खूब पसंद भी करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें उनके फैन्स ने उनकी हालिया तस्वीर के लिए ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन
हाल ही में किम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीर साझा की थी जिसमें उन्होंने अपने फैन्स के साथ स्नेक प्रिंट लुक को साझा किया था। उनकी इन तस्वीरों में फैन्स ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया जिसे देख वो रह नहीं पाए और किम को जमकर ट्रोल किया। फैन्स ने तस्वीर फोटोशॉप के जरिए हुई एडिटिंग को नोटिस करते हुए किम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
You left an extra hand in your hair 😐 pic.twitter.com/EmXCNpPmQ1
— Ferris Wheel 🎡 (@NicolaFerris) May 4, 2020
विज्ञापन
THE PHOTOSHOP FAIL HAS ME DEAAAAAD BYEEEE
— ꫀꪑꪖ (@hoeforclean) May 4, 2020
THE NAILS IN HER HAIR LMFAO PHOTOSHOP IS HER PASSION✨😭 pic.twitter.com/ImI5ejXh0D
— Alex (@blankspacebabyd) May 4, 2020
omg pic.twitter.com/3qYA7GJfJG
— kenna (@shakeurkittyy) May 4, 2020
गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किम अपनी किसी तस्वीर को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी किम अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। किम ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स ऐसे होते हैं जिनकी तस्वीरों के लिए उनके फैन्स उन्हें खूब ट्रोल करते हैं। हालांकि अच्छी तस्वीरों के लिए इन फैन्स की तारीफें भी सेलेब्स को मिलती है।