फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Katy Perry confirms Her pregnancy in music video Never Worn White

प्रेग्नेंट हैं हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी, नए म्यूजिक वीडियो में दिखा बेबी बंप

Thu, 05 Mar 2020 05:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Mar 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Katy Perry confirms Her pregnancy in music video Never Worn White
केटी पैरी - फोटो : इंस्टाग्राम

35 वर्षीय गायिका केटी पैरी ने अपने नए म्यूजिक वीडियो ''नेवर वॉर्न वाइट'' में इस बात का खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं। इस नए म्यूजिक वीडियो में केटी का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो के जारी होने के बाद, पेरी अपने प्रशंसकों के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव चैट किया, जहां उन्होंने कहा कि गर्भावस्था ऐसा रहस्य है जिसे उन्होंने अब तक छुपाया।

विज्ञापन


पेरी जिन्होंने पहले रसेल ब्रांड से शादी की थी, 2016 से ऑरलैंडो ब्लूम को डेट कर रही हैं। मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम 43 वर्षीय के साथ रिलेशन में रहते हुए यह उनका पहला बच्चा है। पेरी ने बताया कि इस बच्चे को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। केटी को दुनियाभर के फैंस से शुभकामनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन


बता दें पिछले साल नवंबर में केटी भारत आई थीं। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप स्टार केटी पेरी और दुआ लिपा ने परफॉर्मेंस दी थी। इससे पहले मुंबई में करण जौहर ने उनके लिए पार्टी दी थी और उस पार्टी में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ केटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं। जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं उनके 108.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। केटी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed