फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Katy Perry And Orlando Bloom Postpone Their Destination Wedding in Japan Due To Coronavirus

कोरोनावायरस की वजह से टली केटी पैरी की शादी, दो दिन पहले ही किया है प्रेग्नेंसी का खुलासा

Sat, 07 Mar 2020 02:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 07 Mar 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Katy Perry And Orlando Bloom Postpone Their Destination Wedding in Japan Due To Coronavirus
Katy Perry And Orlando Bloom - फोटो : ट्विटर

अभी दो दिन पहले ही अपने नए म्यूजिक वीडियो की रिलीज करने के बाद केटी पैरी (Katy Perry) ने इस बात का खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) 43 वर्षीय के साथ रिलेशन में रहते हुए यह उनका पहला बच्चा है। पिछले साल केटी ने ब्लूम संग सगाई की थी और इस साल शादी करने वाली थीं।

विज्ञापन


लेकिन अब खबर आ रही है कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केटी और ब्लूम ने अपनी शादी आगे खिसका दी है। बता दें दोनों ने जापान में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था। जापान का नाम उन देशों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में केटी ने अपनी शादी पोस्टपोन करना ही ठीक समझा।
विज्ञापन


चीन से फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण अब तक दुनिया के ज़्यादातर देशों तक पहुंच चुका है। भारत इन देशों में से एक है। कोरोनावायरस से अब तक दुनिया में करीब तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें पिछले साल नवंबर में केटी भारत आई थीं। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप स्टार केटी पेरी और दुआ लिपा ने परफॉर्मेंस दी थी। इससे पहले मुंबई में करण जौहर ने उनके लिए पार्टी दी थी और उस पार्टी में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ केटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं। जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं उनके 108.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। केटी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं।


View this post on Instagram

Let’s just say it’s gonna be a jam packed summer... 🎶♥️🙂 #NeverWornWhite is out now

A post shared by KATY PERRY (@katyperry) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed