{"_id":"5f76fd368ebc3e9bc3695dc1","slug":"kate-winslet-birthday-here-know-about-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kate Winslet Birthday: 15 साल की उम्र में केट विंसलेट ने किया था डेब्यू, ‘टाइटैनिक गर्ल’ के नाम से हुईं मशहूर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Kate Winslet Birthday: 15 साल की उम्र में केट विंसलेट ने किया था डेब्यू, ‘टाइटैनिक गर्ल’ के नाम से हुईं मशहूर
Mon, 05 Oct 2020 04:55 AM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 05 Oct 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
केट विंसलेट
- फोटो : instagram/kate.winslet.official
टाइटैनिक फेम अभिनेत्री केट विंसलेट (Kate Winslet) का जन्म पांच अक्तूबर 1975 में इंग्लैंड में हुआ। उनका पूरा नाम केट एलिजाबेथ विंसलेट है। केट के माता पिता भी कलाकार थे। बचपन के दिनों में उनके परिवार को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ा था। केट की बहनें बेथ विंसलेट और एन्ना विंसलेट भी अभिनेत्रियां हैं।
विज्ञापन
11 साल की उम्र में केट एक थियेटर से जुड़ीं, जहां से उन्होंने पहली बार एक विज्ञापन में काम किया। जब केट 15 साल की थीं तब वो पहली बार पर्दे पर ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज डार्क सीजन (1991) में नजर आईं। 1994 में फिल्म हैवेन्ली क्रिएचर्स (Heavenly Creatures) से केट ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। केट एक अच्छी गायिका भी हैं। पहली ही फिल्म में उन्होंने गाना भी गाया।
विज्ञापन
1997 में फिल्म टाइटैनिक में केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकेप्रियो साथ में दिखाई दिए। यह फिल्म दुनियाभर में सराही गई। फिल्म को 11 अकेडमी अवॉर्ड्स मिले। साल 2009 में आयोजित हुए ग्लोडन ग्लोब्स अवॉर्ड में केट ने लियोनार्डो डिकेप्रियो के लिए खुलेआम प्यार का इजहार किया था।
विज्ञापन
केट ने अब तक तीन शादियां रचाई हैं। 1998 में केट ने सहायक निर्देशक जिम थ्रिलनेटन से शादी की। इस जोड़ी की एक बेटी मिया हुई। साल 2001 में केट ने जिम से तलाक ले लिया। तलाक के दो साल बाद 2003 में उन्होंने सैम मेनडेस से शादी की। यह शादी भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और 2011 में उनका तलाक हो गया। सैम और केट का एक बेटा जो हुआ। 2012 में केट ने तीसरी शादी नेड रॉकएनरोल के साथ न्यूयॉर्क में गुपचुप तरीके से की। 2013 में कपल का एक बेटा बीयर हुआ। एक इंटरव्यू में केट ने कहा था कि उनकी कोशिश होती है अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार सकें।
'पीपल मैगजीन' के सर्वे में केट विंसलेट 50 सबसे खूबसूरत हस्तियों में जगह बना चुकी हैं। केट पेटा से जुड़ी हुई हैं और शाकाहार को प्रचारित करती हैं।