फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Karate Kid Legends New Trailer Makes Waves Features Jackie Chan and Ralph macchio

Karate Kid-Legends: 'कराटे किड लीजेंड्स' के नए ट्रेलर ने मचाया धमाल, जैकी चैन के साथ ये अभिनेता भी आएंगे नजर

Wed, 02 Apr 2025 10:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Apr 2025 10:37 PM IST
सार

Karate Kid-Legends Trailer: 'कराटे किड लीजेंड्स' का नया ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिलम में इस बार जैकी चैन के साथ मूल फिल्म (1984) के हीरो भी दर्शकों के सामने नजर आएंगे।

विज्ञापन
Karate Kid Legends New Trailer Makes Waves Features Jackie Chan and Ralph macchio
कराटे किड लीजेंड्स - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

मशहूर 'कराटे किड' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। नई फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' का ऑफिशियल ट्रेलर सोनी ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में पुराने हीरो राल्फ मैकियो फिर से डेनियल लारूसो की भूमिका में नजर आएंगे। वह साल1984 की मूल फिल्म का हिस्सा थे। वहीं, इस फिल्म में उनके साथ जैकी चैन भी होंगे, जो 2010 की रीमेक फिल्म में मिस्टर हान बने थे। 

विज्ञापन

Jaaved Jaaferi: 61 साल की उम्र में जावेद जाफरी ने किया रेमो डिसूजा के साथ डांस, देखकर हिल जाएगा दिमाग

विज्ञापन

नई फिल्म की कुछ ऐसी है कहानी

इस फिल्म के नए ट्रेलर ने खबर लिखे जाने तक सात लाख 44 हजाह से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। फिल्म की कहानी 'कोबरा काई' के आखिरी सीजन के तीन साल बाद की है। फिल्म में बेन वांग एक युवा कुंग फू फाइटर ली फॉन्ग का किरदार निभा रहे हैं। परिवार में एक दुखद घटना के बाद ली अपनी मां के साथ बीजिंग से न्यूयॉर्क शहर चला आता है। नई जगह पर उसे स्कूल में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वह झगड़ों से बचने की कोशिश करता है, लेकिन हालात उसे मजबूर कर देते हैं। जब उसका दोस्त मुसीबत में फंसता है तो ली एक कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला करता है। 
L2 Empuraan Collection Day 7: पहले हफ्ते में 100 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी 'एल 2 एम्पुरान', जानें कुल कलेक्शन

विज्ञापन

Karate Kid Legends New Trailer Makes Waves Features Jackie Chan and Ralph macchio
कराटे किड लीजेंड्स - फोटो : यूट्यूब
जैकी चैन के साथ राल्फ मैकियो मचाएंगे धमाल

हालांकि, ली के कुंग फू स्किल्स अकेले काफी नहीं हैं। उसे तैयार करने के लिए मिस्टर हान (जैकी चैन) अपने पुराने दोस्त डेनियल लारूसो (राल्फ मैकियो) की मदद लेते हैं। दोनों मिलकर ली को ट्रेनिंग देते हैं और कराटे व कुंग फू को मिलाकर एक नया स्टाइल बनाते हैं। ट्रेलर के आखिर में डेनियल ली से कहते हैं, "याद रखो, तुम किस लिए लड़ रहे हो। जब यह समझ आ जाएगा तो तुम तैयार हो जाओगे।"

विज्ञापन

फिल्म में ये सितारे भी हैं मौजूद

फिल्म का निर्देशन जोनाथन एंटविस्टल ने किया है। इसकी पटकथा स्क्रिप्ट रॉब लिबर ने लिखी है। इसे करेन रोसेनफेल्ट प्रोड्यूस कर रही हैं, जबकि राल्फ मैकियो एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में जोशुआ जैक्सन, सैडी स्टेनली, मिंग-ना वेन और अरामिस नाइट जैसे सितारे भी हैं। 'कराटे किड: लीजेंड्स' का पहला ट्रेलर पिछले साल अक्टूबर में आया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed