{"_id":"608925956467481f78506342","slug":"kanye-west-s-grammy-worn-nikes-sneakers-breaks-all-records-gets-sold-for-1-8-million","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कान्ये वेस्ट के जूते 13 करोड़ रुपये में बिके, अमेरिकन रैपर ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कान्ये वेस्ट के जूते 13 करोड़ रुपये में बिके, अमेरिकन रैपर ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Wed, 28 Apr 2021 02:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:37 PM IST
सार
13 करोड़ रुपये में बिके अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के जूते।
ग्रैमी अवॉर्ड्स के समारोह में पहने थे ये स्नीकर्स।
कान्ये वेस्ट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।
विज्ञापन
अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट कुछ समय से किम कदार्शियां के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन अब कान्ये वेस्ट किसी और वजह से चर्चा में आ गए हैं और इसी के साथ उनके नाम के साथ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है।
विज्ञापन
अब खबर ये है कि ग्रैमी अवॉर्ड के समय कान्ये द्वारा पहने गए नाइक के स्नीकर्स नीलामी में 1.8 यूएस डॉलर मिलियन में बिके हैं। सोमवार को इस नीलामी की घोषणा की गई, जिसमें कान्ये वेस्ट के स्नीकर्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। कान्ये ने साल 2008 के ग्रैमी अवॉर्ड शो में नाइक एयर यीज़ी स्नीकर्स पहने थे। ये वेस्ट और मार्क स्मिथ के फैशन लाइन के प्रोटोटाइप्स थे जिसे कान्ये ने परफॉर्मेंस के वक्त पेश किया था।
विज्ञापन
The Kanye West sneakers that sent athletic shoes strutting down fashion runways sold for $1.8 million, a new world record price for a pair of sneakers, Sotheby's announced https://t.co/4UcDFAfM7X 1/5 pic.twitter.com/JhT24NXvwe
विज्ञापन विज्ञापन— Reuters Showbiz (@ReutersShowbiz) April 26, 2021
कान्ये वेस्ट ने साल 2008 के ग्रैमी अवॉर्ड शो में इन स्नीकर्स को 'हे मामा' और 'स्टॉन्गर' की परफॉर्मेंस के दौरान अपने फुटवियर फैशन को दिखाया था। इसके बाद कान्ये ने साल 2013 में नाइक के साथ किए अपने कोलाबोरेशन को खत्म कर दिया और वो एडिडास ब्रैंड के साथ जुड़ गए।
12 साइज वाले इस काले रंग के लेदर स्नीकर्स में यीज़ी फोरफुट स्ट्रैप है और लेस में ब्रैंड का सिग्नेचर 'वाई' मैडैलियन है। सोमवार को हुई इस नीलामी में न्यूयॉर्क के कलेक्टर रयान चैंग ने सोठेबी में बेचने के लिए रखा था। इस नीलामी में कान्ये वेस्ट के इन जूतों की बोली 1.8 मिलियन यानी 13,41,82,440 रुपये में आखिरी डील हुई।
इसे स्नीकर को इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म रेयर्स ने खरीदा है, जो कि किसी स्नीकर के लिए लगाई गई अब तक की सबसे ऊंची बोली है। रेयर्स फ्रैक्शनल ओनरशिप के लीडर हैं। कान्ये वेस्ट से पहले 1985 एयर जॉर्डन 1 के फुटवियर को बड़ी कीमत में खरीदा गया था, जिसे बास्केटबॉल प्लेयर माइकल जॉर्डन ने पहना था। इसकी कीमत 56,0000 यूएस डॉलर दर्ज की गई थी। अब लगभग 13 करोड़ की कीमत पर कान्ये वेस्ट के स्नीकर्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।