फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kanye West opposes Kim Kardashian Request to Be Legally Single

Kanye West-Kim Kardashian : तलाक के मामले के बीच कान्ये वेस्ट ने किम कार्दशियन की याचिका पर जताई आपत्ति, रखीं ये शर्तें

Sat, 19 Feb 2022 10:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 10:11 PM IST
सार

मशहूर रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन अपने पति कान्ये वेस्ट से अलग हो चुकी हैं लेकिन किसी न किसी बात को लेकर कान्ये और किम अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अब कान्ये वेस्ट ने कानूनी रूप से सिंगल घोषित करने के लिए अलग पत्नी किम कार्दशियन के अनुरोध पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Kanye West opposes Kim Kardashian Request to Be Legally Single
kim kardashian and Kanye west - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन अपने पति कान्ये वेस्ट से अलग हो चुकी हैं लेकिन किसी न किसी बात को लेकर कान्ये और किम अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अब कान्ये वेस्ट ने कानूनी रूप से सिंगल घोषित करने के लिए अलग पत्नी किम कार्दशियन के अनुरोध पर आपत्ति जताई है। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने याचिका दायर की है कि बच्चों की कस्टडी और संपत्ति के मुद्दों के निपटने से पहले कोर्ट उन्हें सिंगल घोषित कर दें। इसको लेकर कान्ये वेस्ट ने आपत्ति जताते हुए अपने वकील के द्वारा नई अर्जी दाखिल करवाई है और अपनी शर्तें रखी हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, कान्ये वेस्ट किम के सिंगल घोषित होने के फैसले से सहमत हैं लेकिन उनके वकील कथित तौर पर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं किम दोबारा शादी करने के बाद संपत्ति को किसी और को ट्रांसफर न कर दें। उनके मुताबिक किम के सिंगल घोषित होने के बाद अगर वह दोबारा शादी करती हैं तो संपत्ति को अपने अलग खातों में ट्रांसफर कर सकती हैं।

कान्ये चाहते हैं कोई भी संवाद कानूनी रूप से किया जाए-
कान्ये वेस्ट किम के सिंगल घोषित होने के अनुरोध का समर्थन कर रहे हैं लेकिन वह यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगर उनके और किम के बीच कोई भी संवाद हो तो वह अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है। इसी के साथ वह चाहते हैं कि अगर किम दोबारा शादी करती है तो किम और उनके नए पति कस्टडी पर किसी भी तरह का फैसला लेते हैं, तो कान्ये को भी इस बारे में बताया जाअगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कान्ये ने रखीं ये तीन शर्ते-

  • कान्ये ने किन के सामने तीन शर्तें भी रखी हैं। कान्ये का कहना है कि 'वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगर दोनों में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो किसी भी पैसे की प्रतिपूर्ती की जा सकती है'।
  • इसके अलावा कान्ये वेस्ट भविष्य में किम को उनके आपसी संपत्ति को किसी भी ट्रस्ट आदि को ट्रांसफर करने से रोकना चाहते हैं।
  • इसके अलावा किम चाहते हैं कि कस्टडी के अंतिम निर्णय तक किम उनके वैवाहिक विशेषाधिकार को भी छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed