फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Juice Wrld American rapper dies aged 21

Juice Wrld: अमेरिकी हिप हॉप स्टार जूस वर्ल्ड का 21 साल की उम्र में निधन

Mon, 09 Dec 2019 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 09 Dec 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Juice Wrld American rapper dies aged 21
Juice Wrld - फोटो : Twitter

हिप हॉप स्टार जूस वर्ल्ड का निधन हो गया है। वह महज 21 साल के थे। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जूस के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस खबर को सुनकर हैरान हैं और अपनी-अपनी तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, रैपर ने छह दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वह कैलिफोर्निया से शिकागो के मिडवे एयरपोर्ट के लिए निकले। यात्रा के दौरान उनका दिमागी संतुलन खो गया। जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


शिकागो पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार वेब पोर्टल के साथ इस दुखद समाचार की पुष्टि की। साथ ही यह भी बताया कि उनकी मौत की जांच की जा रही है।

बिलबोर्ड के अनुसार, साल 2008 में जूस ने इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था जिससे उन्हें 3 मिलियन डॉलर की रकम मिली थी। जूस को 'All Girls Are the Same' के बाद फेम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूस वर्ल्ड का असली नाम जैरेड एंथोनी हिगिंस था। उन्हें 2018 का हिट सॉन्ग 'लुसिड ड्रीम्स' के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था। उनके संगीत में मानसिक स्वास्थ्य, मृत्यु दर और नशीली दवाओं के उपयोग आम विषय थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed