फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   joli' opration again

क्या फिर से होगी एंजलीना जोली की सर्जरी?

Tue, 18 Mar 2014 12:42 PM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
joli' opration again
हॉलीवुड स्टार एंजलिना जोली ने साफ़ किया है वो स्तर-कैंसर से बचने के लिए और सर्जरी कराएँगी। जोली ने पिछले साल प्रिवेंटिव डबल मासटेकटॉमी कराई थी। उन्होंने यह सर्जरी स्तन कैंसर होने की प्रबल संभावना को कम करने के लिए कराया था।
विज्ञापन


इस सर्जरी में कैंसर से बचने के लिए दोनों स्तनों को आंशिक या फिर पूरी तरह हटा दिया जाता है।38 वर्षीय एंजलीना ने पिछले साल न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख में सर्जरी कराने की बात कही थी।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।उन्होंने पिछले साल कहा था, "इस ख़तरे को जितना कम किया जा सकता है उतना कम करने के लिए मैंने एहतियातन यह क़दम उठाया।"

अभी हाल ही में एंटरटेनमेंट वीकली को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वो सर्जरी कराने के अपने निर्णय से 'बहुत ख़ुश' हैं।

उन्होंने कहा, "अभी एक और सर्जरी होनी है जिसे मैंने अब तक नहीं कराया है। मैं अगले चरण की सर्जरी कराने से पहले उन सभी शानदार लोगों से सलाह लूँगी जिनसे मैं पहले भी सलाह लेती रही हूँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


"उन्होंने कहा, "मैं ख़ुश्ानसीब हूँ कि मुझे बहुत बढ़िया डॉक्टर मिले, मैं ख़ुश्ानसीब हूँ कि मेरी सेहत में अच्छा सुधार हुआ और मैं ख़ुश्ानसीब हूँ कि मुझे अनब्रोकेन जैसी फ़िल्म को निर्देशित करना का मौका मिल जिस पर मैं सचमुच अपने को एकाग्र कर सकती हूँ।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed