फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Joker Folie à Deux also known as Joker 2 OFFICIAL POSTER OUT Trailer RELEASE ON APRIL 9 Joaquin Phoenix

Joker 2: 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी, ट्रेलर रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा

Tue, 02 Apr 2024 10:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 02 Apr 2024 10:03 PM IST
सार

'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी हो गया है। साथ ही इसके ट्रेलर की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठ गया है।
 

विज्ञापन
Joker Folie à Deux also known as Joker 2 OFFICIAL POSTER OUT Trailer RELEASE ON APRIL 9 Joaquin Phoenix
जोकर 2 पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक टॉड फिलिप्स की अरबों डॉलर की बॉक्स ऑफिस हिट 'जोकर' (2019) की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही इसके ट्रेलर रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है। 

विज्ञापन

कब आएगा 'जोकर 2' का ट्रेलर

'जोकर' की सीक्वल 4 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का ट्रेलर आज से एक सप्ताह बाद मंगलवार, 9 अप्रैल को जारी होगा। पहला आधिकारिक 'जोकर 2' का पोस्टर जारी होते ही दुनियाभर के सिनेप्रेमियों का दिल जीतने में सफल रहा है। पोस्टर हमें जोकिन फीनिक्स की जोकर के रूप में वापसी और लेडी गागा की हार्ले क्विन के रूप में पहली फिल्म की एक झलक देता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'जोकर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिलिप्स की 2019 की हिट फिल्म 'जोकर' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की और 11 अकादमी पुरस्कार नामांकन अर्जित किए। 'फोली ए ड्यूक्स' शब्द का अर्थ 'साझा मनोविकृति' या 'साझा भ्रम विकार' है, जो निश्चित रूप से जोकर और हार्ले क्विन के बीच विकृत रिश्ते का संदर्भ है।

'जोकर 2' के कलाकार, लेखक

जाजी बीट्ज 'जोकर 2' में सोफी डमोंड की भूमिका निभाएंगे, जबकि ब्रेंडन ग्लीसन (मिस्टर मर्सिडीज) और कैथरीन कीनर (गेट आउट, ब्रांड न्यू चेरी फ्लेवर) भी अभिनय करेंगे। टॉड फिलिप्स और स्कॉट सिल्वर ने 2019 की हिट फिल्म की सीक्वल की कहानी लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed