{"_id":"5c2016eebdec2256ce081392","slug":"johny-depp-cast-out-from-pirates-of-the-caribbean-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पाईरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ से बाहर हुए जॉनी डेप, पांच फिल्मों में निभाया था जैक स्पैरो का किरदार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
‘पाईरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ से बाहर हुए जॉनी डेप, पांच फिल्मों में निभाया था जैक स्पैरो का किरदार
Mon, 24 Dec 2018 04:44 AM IST
Gaurav Pandey
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 24 Dec 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
‘पाईरेट्स ऑफ द कैरेबियन फ्रेंचाइजी’ में कैप्टन जैक स्पैरो की मुख्य भूमिका निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को इससे हटा दिया गया है। डिज्नी फिल्म प्रोडक्शन के प्रमुख सीन बेली ने इस बात की पुष्टि की है। एक साक्षात्कार में बेली से जब यह पूछा गया कि क्या पॉल वरनिक और हेट रीस की लिखी पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन रिबूट डेप के बिना कामयाब हो पाएगी, उन्होंने कहा, ‘हम एक नई ऊर्जा और उत्साह लाना चाहते हैं। मुझे पाइरेट्स फिल्में बहुत पसंद हैं, लेकिन पॉल और हेट इसे नया बनाने में दिलचस्पी रखतै हैं। इसलिये मैंने उन्हें यह काम सौंपा।’
विज्ञापन
डेप के बाहर होने की खबर स्क्त्रिस्प्ट राइटर स्टुअर्ट बिएटी ने अक्टूबर में दी थी। स्टुअर्ट ने फ्रेंचाइजी के साथ डेप के सफर को शानदार बताया था। जॉनी डेप ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के साथ पिछले 14 सालों से जुड़े थे। अब तक वे इस सीरीज की सभी पांच फिल्मों में जैक स्पैरो के लीड रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन