फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Jio Cinema Deal with Warner Bros Discovery Inc to bring Hollywood Content onto the Platform

OTT War: जियो सिनेमा का ओटीटी संग्राम में नया दांव, वार्नर और एचबीओ की सीरीज रिलीज के दिन ही दिखाने का समझौता

Thu, 27 Apr 2023 06:00 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:00 PM IST
सार

विदेशी मनोरंजन सामग्री की कमी के चलते लगातार रेस में पिछड़ते रहे रिलायंस के देसी ओटीटी जियो सिनेमा को आईपीएल के इस सीजन में ग्राहकों की संख्या में जबर्दस्त उछाल मिला है।

विज्ञापन
Jio Cinema Deal with Warner Bros Discovery Inc to bring Hollywood Content onto the Platform
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के डिजिटल अधिकार हासिल करने के बाद देसी ओटीटी जियो सिनेमा ने अब हॉलीवुड के बाजार में जबर्दस्त एंट्री मारी है। जियो सिनेमा ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक के साथ एक धमाकेदार कारोबारी साझेदारी की है और इस साझेदारी ने इस ओटीटी को एकाएक दिग्गज ओटीटी नेटफ्लिक्स और अमेजन के बराबर ला खड़ा किया है। डिज्नी के ओटीटी डिज्नी+ हॉटस्टार के ग्राहकों की संख्या इस बीच लगातार कम होती दिख रही है और इसके कर्णधार अब अपना ध्यान दक्षिण भारतीय मनोरंजन सामग्री पर केंद्रित करते दिख रहे हैं। देश में नए सिरे से छिड़े ओटीटी संग्राम का सीधा असर एचबीओ की उन कोशिशों पर पड़ा है, जिसके तहत कंपनी बीते कुछ महीनों से मुंबई में देसी कॉन्टेंट बनाने की तैयारियों में जुटी थी।

विज्ञापन

Vikramaditya Motwane: विक्रमादित्य ने Ak वर्सेज Ak के लिए अक्षय को किया याद, बोले- बस ऑफिस से नहीं निकाला

विज्ञापन

विदेशी मनोरंजन सामग्री की कमी के चलते लगातार रेस में पिछड़ते रहे रिलायंस के देसी ओटीटी जियो सिनेमा को आईपीएल के इस सीजन में ग्राहकों की संख्या में जबर्दस्त उछाल मिला है। आईपीएल के मैच मुफ्त में दिखाने की जियो सिनेमा की रणनीति काम कर गई है। जानकारी के मुताबिक इस सीजन में जियो सिनेमा के डाउनलोड करोड़ों में हुए हैं और ग्राहकों की इस जबर्दस्त संख्या को देखते हुए जियो सिनेमा ने अपनी प्रीमियम सर्विस भी शुरू कर दी है, जिसके तहत बिना विज्ञापन वाले कार्यक्रम भी देखे जा सकेंगे।
Kunal Kemmu: कुणाल ने बताया कैसे बने बेहतर कलाकार, फिल्मों के चुनाव को लेकर कही यह बड़ी बात

Jio Cinema Deal with Warner Bros Discovery Inc to bring Hollywood Content onto the Platform
वार्नर बर्दर्स का लोगो - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, आईपीएल के सीजन में जियो सिनेमा ने जो दूसरा छक्का लगाया है वह है हॉलीवुड की दिग्गज कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक से इसका कारोबारी समझौता। इस समझौते के साथ ही जियो सिनेमा भारतीय ओटीटी बाजार में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के बराबर आकर खड़ा हो गया है। इस साझेदारी के बाद न सिर्फ वार्नर ब्रदर्स बल्कि एचबीओ की मनोरंजन सामग्री भी भारत में अब जियो सिनेमा पर उपलब्ध हुआ करेगी। इस सामग्री में इनकी दुनिया भर में मशहूर सीरीज मसलन ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ व  ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की फिल्में शामिल हैं।
Bareilly Ke Bazaar: नुसरत भरूचा का गाना 'बरेली के बाजार' हुआ रिलीज, हॉट डांस मूव्स करती नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन

वार्नर ब्रदर्स डिस्करवरी इंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया कंपनी नेटवर्क18 के बीच हुए इस समझौते के बाद से ही शेयर बाजार में नेटवर्क18 के शेयरों में बहार आई हुई है। इस पूरी डील के आंकड़े तो अभी तक बाहर नहीं आए हैं। लेकिन, जानकारी के मुताबिक इस बहुवर्षीय करार के बाद अगले महीने से जियो सिनेमा पर एचबीओ और वार्नर ब्रदर्स की फिल्में व सीरीज दिखनी शुरू हो जाएंगी। यही नहीं, इस करार के अमल में आने के बाद एचबीओ ओरिजिनल, मैक्स ओरिजिनल और वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन की सारी नई फिल्में और सीरीज भारत में उसी दिन देखी जा सकेंगी, जिस दिन ये इनके ओटीटी पर अमेरिका में रिलीज होंगी।
Tezaab Remake: तेजाब के रीमेक में रणवीर सिंह को रिप्लेस करेगा यह हैंडसम हंक? जल्द हो सकती है घोषणा

इस चौंकाने वाले घटनाक्रम से ठीक पहले ओटीटी एचबीओ प्लस ने मुंबई में अपनी वह सारी योजनाएं समेटनी शुरू कर दीं थीं, जिसके तहत उसकी टीम भारत में रहकर देसी मनोरंजन सामग्री बनाने का इरादा रखे हुए थी। मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में एचबीओ ने देसी कॉन्टेंट के निर्माण के लिए अपनी एक पूरी टीम भी नियुक्त कर दी थी। लेकिन जानकारी के मुताबिक एचबीओ को भारत में खुद मनोरंजन सामग्री निर्माण में निवेश करना मौजूदा माहौल के हिसाब से ठीक नहीं लग रहा है। इसके साथ ही एचबीओ प्लस के भारत में लॉन्च की संभावनाएं भी धूमिल हो चली हैं।
Jr NTR Pushpa 2 : 'पुष्पा 2' में कैमियो रोल में नजर आएंगे Jr NTR? वायरल तस्वीरें देख फैंस ने लगाए कयास

भारतीय बाजार में दिग्गज ओटीटी के बीच नए सिरे से शुरू हुए इस संग्राम का सबसे ज्यादा नुकसान डिज्नी कंपनी को उठाना पड़ा है। देसी कॉन्टेंट के मामले में बार बार फिसड्डी साबित हो रहे इसके ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार को ग्राहकों का सबसे बड़ा नुकसान आईपीएल के डिजिटल अधिकार जियो सिनेमा के पास चले जाने के चलते भी उठाना पड़ा। कंपनी की मेगा बजट देसी योजनाओं के बारे में भी डी23 में एलान के बाद से कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इस बीच जानकारी ये भी मिली है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपना फोकस दक्षिण भारतीय सिनेमा और सीरीज की तरफ मोड़ लिया है। ओटीटी की योजना दक्षिण भारतीय ओरिजिनल फिल्में और सीरीज बनाने की भी बताई जा रही है।
Gulzar: 13 साल से मणिरत्नम से काम मांग रहे गुलजार, यह कदम उठाने के लिए भी हो गए थे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed