फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jennifer Lawrence gets engaged to Cooke Maroney

9 महीने डेट करने के बाद जेनिफर लॉरेंस ने कुक मैरोने से की सगाई, जल्द होगी शादी

Wed, 06 Feb 2019 05:51 PM IST
भाषा Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 Feb 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Jennifer Lawrence gets engaged to Cooke Maroney
जेनिफर लॉरेंस, कुक मैरोने
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने करीब 9 महने तक डेटिंग करने के बाद ऑर्ट गैलरी के निदेशक कुक मैरोने के साथ मंगनी कर ली। पेज सिक्स के मुताबिक ऑस्कर जीतने वाली 28 वर्षीय लॉरेंस को हाल ही में सगाई की एक बड़ी सी अंगूठी पहने देखा गया जब वह 37 वर्षीय मैरोने के साथ न्यू यॉर्क सिटी में घूमती नजर आईं।
विज्ञापन


एक सूत्र ने पेज सिक्स आउटलेट को बताया, “उनके हाथ में हीरे की बड़ी सी अंगूठी थी। उन्हें देख कर लग रहा था कि वह जश्न मना रहे हैं और लोग इस बारे में बात कर रहे थे।” आउटलेट ने कहा, “अंगूठी साफ तौर पर नजर आ रही थी। वे कोने की तरफ बैठे हुए थे। वह काले रंग का प्यारा सा लिबास पहने हुई थीं जिसपर सफेद रंग के पोल्का डॉट्स थे।”
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It is apparently confirmed by Jens rep: JEN IS ENGAGED to Cooke Maroney! (pictured above) 👍🏽

A post shared by Jennifer Lawrence (@jlawthequeen) on


लॉरेंस एक प्रतिनिधि ने पेज सिक्स को पुष्टि की दोनों बहुत जल्द विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मैरोने से पहले लॉरेंस फिल्म निर्देशक डेरेन एरोनोफ्सकी के साथ रिलेशनशिप में थी जिन्होंने 2017 की उनकी फिल्म “मदर” का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed