रॉबर्ट रेडफोर्ड के बेटे जेम्स का कैंसर से निधन, 58 की उम्र में ली अंतिम सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता और अभिनेता रॉबर्ट रेडफोर्ड के बेटे जेम्स रेडफोर्ड का निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। रॉबर्ट रेडफोर्ड के प्रवक्ता सिंडी बर्जर ने एक बयान में कहा कि 84 वर्षीय पिता इस कठिन समय में अपने परिवार के साथ शोक मना रहे हैं।
जेम्स की पत्नी काइल ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की और खुलासा किया कि उनके पति का लिवर में कैंसर की वजह से शुक्रवार को निधन हो गया। वह बताती हैं कि उनके पति की बीमारी दो साल पहले वापस आ गई थी और कैंसर का पता पिछले साल नवंबर में चला।
काइल ने ट्विटर पर लिखा- हम टूट चुके हैं। वह एक सुंदर, प्रभावशाली जीवन जीते थे और बहुत लोगों से प्यार करते थे। उनकी बहुत याद आएगी।
30 से अधिक वर्षों तक जेम्स लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनके दो बच्चे हैं। जेम्स और उनके ऑस्कर विजेता पिता ने रेडफोर्ड सेंटर की सह-स्थापना की थी, जो पर्यावरण फिल्म निर्माण पर केंद्रित एक गैर-लाभकारी संस्था है। उन्होंने अंग दान के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए ट्रांसप्लांट अवेयरनेस के लिए 1995 में जेम्स रेडफोर्ड इंस्टीट्यूट की स्थापना भी की थी।
Jamie died today. We’re heartbroken. He lived a beautiful, impactful life & was loved by many. He will be deeply missed. As his wife of 32 yrs, I’m most grateful for the two spectacular children we raised together. I don’t know what we would’ve done w/o them over the past 2yrs. pic.twitter.com/ynDN2jSZ04
— kyle redford (@kyleredford) October 16, 2020