Superman: मेकर्स ने दिखाई सुपरमैन की पहली झलक, 'मैन ऑफ स्टील' सूट पहनकर छाए डेविड कोरेनस्वेट
सुपरमैन की पहली झलक मेकर्स ने साझा कर दी है। जारी की गई तस्वीर में डेविड कोरेनस्वेट कुर्सी पर बैठकर जूते पहनते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं।
विस्तार
सुपरमैन के फैंस के लिए सोमवार (6 मई) का दिन बहुत खास रहा। दरअसल, निर्देशक जेम्स गन ने सोशल मीडिया पर नया मैन ऑफ स्टील सूट साझा कर प्रशंसकों को बड़ी सौगात दी है। सुपरमैन के इस सूट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पिछली फिल्म से काफी अलग होगा। अपने नए लुक को डेविड कोरेनस्वेट ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।
जारी की गई तस्वीर में सुपरमैन एक कुर्सी पर बैठकर अपने जूते पहनता नजर आ रहा है। वहीं, कांच की खिड़की के बाहर एक चमकता हुआ गोला दिख रहा है। खास बात यह है कि तस्वीर में सुपरमैन का यह सूट पिछली फिल्मों की तुलना में थोड़ा ढीला नजर आ रहा है। पूरे सूट में बहुत सारी रेखाएं भी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
गन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "तैयार हो जाइए। सुपरमैन. 7.11.25।” इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, "सूट काफी अच्छा लग रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर पा रहा।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स सुपरमैन के लुक को देखकर उत्साहित नजर आए।
कोरेनस्वेट से पहले, सुपरमैन की भूमिका में तीन और अभिनेता अपना जलवा दिखा चुके हैं। क्रिस्टोफर रीव (1978-87), ब्रैंडन रॉथ (2006) और हेनरी कैविल (2013-2022) इस किरदार में दर्शकों की खूब वाहवाही लूट चुके हैं। कॉरेनस्वेट को रयान मर्फी के द पॉलिटिशियन जैसे शो के लिए जाना जाता है।
Gangster Movies: 'भैयाजी' से पहले बॉलीवुड की इन गैंगस्टर फिल्मों को जरूर देखें, मिलेगा दबंगई का फुल डोज