{"_id":"6638e233814b9d60b4058f00","slug":"preity-zinta-talks-about-salman-khan-says-has-a-heart-of-gold-is-the-most-loyal-amazing-friend-of-mine-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Preity Zinta: सलमान हैं प्रीति जिंटा के लिए बेहद खास, बोलीं- वे मेरे सबसे अजीज दोस्त हैं, उनका दिल सोने का है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Preity Zinta: सलमान हैं प्रीति जिंटा के लिए बेहद खास, बोलीं- वे मेरे सबसे अजीज दोस्त हैं, उनका दिल सोने का है
Mon, 06 May 2024 08:27 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 06 May 2024 08:27 PM IST
सार
इन दिनों प्रीति जिंटा अपनी क्रिकेट टीम 'पंजाब किंग्स' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कल यानी इतवार को उनकी टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' से एक महत्वपूर्ण मैच हार गई। वहीं उस हार के बावजूद आज प्रीति अपने प्रशंसकों द्वारा पोस्ट किए गए सवालों का जवाब देती नजर आईं।
विज्ञापन
सलमान खान और प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने फैंस के संग सोशल मीडिया पर वक्त बिताती नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन का आयोजन किया था। उस सेशन के दौरान प्रीति दिल खोलकर अपने फैंस के सवालों का जवाब देती नजर आईं। उसी दौरान उनसे एक फैन ने सलमान खान के बारे में पूछा। आइए आपको बताते हैं प्रीति ने सलमान और अपनी दोस्ती के बारे में क्या कुछ कहा --
विज्ञापन
सलमान का दिल सोने का है
इन दिनों प्रीति जिंटा अपनी क्रिकेट टीम 'पंजाब किंग्स' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कल यानी इतवार को उनकी टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' से एक महत्वपूर्ण मैच हार गई। वहीं उस हार के बावजूद आज प्रीति अपने प्रशंसकों द्वारा पोस्ट किए गए सवालों का जवाब देती नजर आईं। उन्होंने सलमान खान के बारे में बातें करते हुए कहा, 'सलमान मेरे सबसे अजीज दोस्त हैं। उनका दिल सोने का है'।
Barroz Release Date Out: खजाने की रखवाली करेंगे मोहनलाल, अभिनेता की फंतासी फिल्म ‘बैरोज’ की रिलीज डेट आई सामने
जमीन से जुड़े हैं सलमान
प्रीति जिंटा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'सलमान खान बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। वे हर किरदार को काफी सहजता से निभाते हैं। वे इतने बड़े स्टार होने के बावजूद जमीन से जुड़े हुए हैं। वे दोस्ती को पूरे दिल से निभाते हैं। एक्टिंग के अलावा संगीत में भी उनकी समझ लाजवाब है। मैं भविष्य में उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी'।
शाहरुख के साथ काम करने को बेकरार
प्रीति जिंटा से उनके एक फैन ने पूछा कि वे शाहरुख खान के साथ कब काम करेंगी। अभिनेत्री ने सवाल के जवाब में कहा, 'जैसे ही कोई अच्छी स्क्रिप्ट हाथ लगेगी हम जरूर साथ में काम करेंगे। शाहरुख एक जबरदस्त अभिनेता हैं और मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है'। आपको बताते चलें कि आने वाले दिनों प्रीति जिंटा 'लाहौर 1947' में नजर आने वाली हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Salman has a heart of gold & is the most loyal & amazing friend besides being an incredibly talented and effortless actor. His sense of music is excellent & he is extremely down to earth n simple when u get to know him ❤️ https://t.co/KWFoHGVIoX
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 6, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान का दिल सोने का है
इन दिनों प्रीति जिंटा अपनी क्रिकेट टीम 'पंजाब किंग्स' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कल यानी इतवार को उनकी टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' से एक महत्वपूर्ण मैच हार गई। वहीं उस हार के बावजूद आज प्रीति अपने प्रशंसकों द्वारा पोस्ट किए गए सवालों का जवाब देती नजर आईं। उन्होंने सलमान खान के बारे में बातें करते हुए कहा, 'सलमान मेरे सबसे अजीज दोस्त हैं। उनका दिल सोने का है'।
Barroz Release Date Out: खजाने की रखवाली करेंगे मोहनलाल, अभिनेता की फंतासी फिल्म ‘बैरोज’ की रिलीज डेट आई सामने
जमीन से जुड़े हैं सलमान
प्रीति जिंटा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'सलमान खान बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। वे हर किरदार को काफी सहजता से निभाते हैं। वे इतने बड़े स्टार होने के बावजूद जमीन से जुड़े हुए हैं। वे दोस्ती को पूरे दिल से निभाते हैं। एक्टिंग के अलावा संगीत में भी उनकी समझ लाजवाब है। मैं भविष्य में उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी'।
Srk is a powerhouse of talent, and one of the most generous & fun actors to work with. He always keeps his co-star on their toes & is very entertaining & competitive. I learned a lot from him in Dil Se ❤️ https://t.co/JjmoQYKrly
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 6, 2024