फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Bond novels By Ian Fleming auctioned by Christie’s in London

इयान फ्लेमिंग: नीलाम होने जा रहे 'जेम्स बॉन्ड' के पांच उपन्यास

Wed, 11 Dec 2019 03:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 11 Dec 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
James Bond novels By Ian Fleming auctioned by Christie’s in London
जेम्स बॉन्ड - फोटो : Twitter

जेम्स बॉन्ड के पांच उपन्यास, जिसे ब्रिटिश पत्रकार और उपन्यासकार इयान फ्लेमिंग ने अपने करीबी दोस्त और पड़ोसी नोएल कॉवर्ड को उपहार में दिया था अब नीलाम होने जा रहे हैं। इयान फ्लेमिंग की ये सभी किताबें पहले संस्करण की हैं और इसपर उनके हस्ताक्षर भी हैं। अनुमान के मुताबिक इनकी कीमत रुपये 11,16,054 से रुपये 186,00,90 तक हो सकती है। बॉन्ड के इन उपन्यासों और कहानियों को आज तक सबसे ज्यादा बिकने वाली काल्पनिक कहानियों में सूची में शीर्ष पर माना जाता है। दुनियाभर में उनकी 10 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं।

विज्ञापन

James Bond novels By Ian Fleming auctioned by Christie’s in London
इयान फ्लेमिंग - फोटो : Twitter

ऐसा माना जाता है बॉन्ड (उपन्यास) "जमैका'' में स्थित अपने घर 'गोल्डनआई' में पैदा हुआ था। कॉवर्ड ने फ्लेमिंग को उपन्यास लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। फ्लेमिंग ने अपने अनुभव व कल्पना से शुरुआत में ही 2,000 शब्द लिख डाले। फिर एक महीने बाद ही, उन्होंने अपनी पुस्तक पूरी कर ली। नीलामी के लिए रखी गईं प्रत्येक उपन्यासों में फ्लेमिंग और कॉवर्ड की दोस्ती के बारे जानकारी दी गई है।

जेम्स बॉन्ड फिल्मों में देखी गई चीजों की नीलामी कोई नई बात नहीं है। हालांकि ऐसा पहली बार है जब जेम्स बॉन्ड के उपन्यास नीलाम हो रहे हैं। इसी साल अगस्त महीने में जेम्स बॉन्ड की कार ऐस्टन मार्टिन को नीलामी में 45.37 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। इतना ही नहीं डॉ. नो (1963) में उर्सुला एंड्रेस ने जो सफेद रंग की बिकिनी पहनी थी उसे 2001 में 43 लाख रुपये में नीलाम किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

James Bond novels By Ian Fleming auctioned by Christie’s in London
डेनियल क्रेग - फोटो : sky news

फ्लेमिंग का घर 'गोल्डनआई', कॉवर्ड के घर फायर फ्लाई से थोड़ी दूरी पर था। जो कि जमैका में था। जहां पहली बॉन्ड फिल्म डॉ. नो (1963) की शूटिंग की गई थी। शॉन कॉनरी पहली बार 007 एजेंट बने थे और उर्सुला एंड्रेस को पहली बॉन्ड गर्ल के रूप में जाना जाता है। जेम्स बॉन्ड बने शॉन कॉनरी ने अपने सभी किरदारों में विग का प्रयोग किया था क्योंकि 21 साल की उम्र से ही उनके बाल झड़ने लगे थे।

अब आते हैं इयान फ्लेमिंग पर। इयान फ्लेमिंग उपन्यास जेम्स बॉन्ड काफी पॉपुलर हुआ। फ्लेमिंग ने अपने उपन्यासों में बॉन्ड के किरदार को सीक्रेट सर्विस एजेंट बनाया और उससे 007 कोड दिया जो लंदन में रहता है। इसके बाद साल 1953 से 1966 के बीच फ्लेमिंग ने बॉन्ड के चरित्र को लेकर 11 उपन्यास और दो लघुकथा प्रकाशित करवाई। फ्लेमिंग ने अपने उपन्यासों में बॉन्ड को एक ऐसा किरदार बनाया जिसके आसपास रोमांचित घटनाएं तो जरूर होंगी लेकिन वह सरकारी विभाग का हिस्सा बना रहेगा। फ्लेमिंग की मौत के 55 साल बाद भी उनके इस स्पेशल एजेंट चरित्र को लेकर कहानियां लिखी जाती हैं यही इस चरित्र (बॉन्ड) की खासियत है।

विज्ञापन

James Bond novels By Ian Fleming auctioned by Christie’s in London
डेनियल क्रेग - फोटो : twitter

अब 57 साल बाद बॉन्ड की 25वीं फिल्म नो टाइम टू डाई अगले साल अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। डेनियल क्रेग इस बार भी ब्रिटिश जासूस का किरदार निभा रहे हैं। डेनियल क्रेग ने साल 2006 में कैसिनो रॉयल से बतौर जेम्स बॉन्ड में एंट्री ली थी। इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन ऐक्ट्रेस अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed