क्या जेयान मलिक के बाद अब टेलर कैमरॉन को डेट कर रही हैं सुपरमॉडल गीगी हैडिड?
सुपरमॉडल गीगी हैडिड और टेलर कैमरॉन के बीच जरूर कुछ खास है। दोनों आज कल एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। जिससे खबरें आईं कि गीगी और टेलर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अब हाल ही में टेलर को गीगी के अपॉर्टमेंट के बाहर देखा गया। दोनों एक दूसके के साथ काफी खुश लग रहे थे। इ न्यूज के मुताबिक सबसे पहले टेलर करीब 6 बजे अपार्टमेंट से बाहर निकले। फिर करीब 45 मिनट बाद गीगी भी अपने अपार्टमेंट से बाहर आईं।
टेलर और गीगी दोनों ही फैशन इंडस्ट्री से हैं। दोनों इंस्टाग्राम के जरिए एक दूसरे के करीब आए। गीगी इससे पहले साल 2015 से पॉप स्टार जेयान मलिक के साथ रिलेशनशिप में थीं। पिछले साल ही दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला किया था।
गीगी ने मीडिया से सामने ब्रेकअप की बात स्वीकारी थी और कहा था- ब्रेकअप की खबरें कभी भी व्यक्तिगत नहीं होती हैं, इसलिए मैं इस पर खुलकर बात कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा जेन के प्यार और उनके सपोर्ट को हमेशा याद रखूंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जेन के साथ एक दोस्त बनकर हमेशा उनके साथ रहूंगी। मैं उनके अच्छे भविष्य के लिए कामना करती हूं।
इसके अलावा सुपरमॉडल गीगी वोग मैग्जीन के लिए न्यूड तस्वीरें देखकर काफी सुर्खियों में रही थी।
A post shared by Gigi Hadid (@gigihadid) on
Messy or clean?? You make the call. . . . Had a great time working with @davidurbanke 📸
A post shared by Tyler Cameron (@tylerjcameron3) on