विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेता केंड्रिक सैम्पसन को लगी रबड़ की गोलियां, पुलिस ने भी की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'इनसिक्योर' के अभिनेता केंड्रिक सैम्पसन का कहना है कि कैलिफोर्निया में विरोध प्रदर्शन के दौरान वह घायल हो गए हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार, 32 वर्षीय अभिनेता अमेरिका के उन हजारों लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस की बर्बरता का विरोध करने के लिए सड़कों पर कदम रखा है।
सैम्पसन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शन से कई वीडियो साझा किए हैं। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें रबर की गोलियां लगीं और एक पुलिस अधिकारी ने डंडों से उन्हें पीटा भी।
एक वीडियो में, सैम्पसन ने खुलासा किया कि उन्हें चार बार गोली मारी गई थी। वहीं एक और वीडियो में अभिनेता ने कहा कि वो लोग मुझे चार बार पहले ही गोली मार चुके थे और मुझे चोट लगी थी, फिर भी मुझे डंडों से मारा गया।
A post shared by Kendrick Sampson (@kendrick38) on
A post shared by Kendrick Sampson (@kendrick38) on
क्या है मामला?
दरअसल हाल ही में अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में एक अफ्रीकी मूल के अमेरिकी शख्स की पुलिस बर्बरता से मौत हो गई, जिसके बाद इस घटना का वीडियो सामने आया। वीडियो में एक अश्वेत को हथकड़ी लगी है और वह जमीन पर उल्टा लेटा है। एक पुलिस अफसर पांच मिनट से ज्यादा समय तक उसकी गर्दन पर अपना घुटना गढ़ाए रहता है। बाद में उस आदमी की मौत हो जाती है।
पुलिस ने की हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक के साथ बर्बरता, डंडों से बाइक पर किया हमला