फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Independent Filmmaker Roger Corman Dies at the age of 98 Read Details Inside

Roger Corman: मशहूर निर्देशक रोजर कॉर्मन का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 12 May 2024 11:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 May 2024 11:11 PM IST
सार

70 से अधिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके दिग्गज फिल्मकार रोजर कॉर्मन का निधन हो गया। वे 98 साल के थे। अपने फिल्मी  करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों का निर्माण भी किया था। 

विज्ञापन
Independent Filmmaker Roger Corman Dies at the age of 98 Read Details Inside
रोजर कॉर्मन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर निर्देशक और निर्माता रोजर कॉर्मन का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें साल 1959 की फिल्म द वास्प वुमन और 1960 की द लिटिल शॉप ऑफ हॉरर्स जैसी फिल्मों जाना जाता है। 9 मई को सैंटा मोनिका में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कॉर्मन की बेटी कैथरीन कॉर्मन ने एक बयान में कहा, "वे खुले दिल वाले उदार और लोगों के प्रति दयालु थे।" 

विज्ञापन

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और वाईआरएफ टैलेंट मैनेजमेंट की राहें हुईं जुदा, 12 साल का छूटा साथ

विज्ञापन

कई अभिनेताओं का संवारा करियर

उन्हें प्यार से किंग ऑफ बी मूवीज और पॉप सिनेमा के पोप भी कहा जाता था। जैक निकोलसन, मार्टिन स्कोर्सेसे और रॉबर्ट डी नीरो के करियर को दिशा देने के लिए  कॉर्मन को श्रेय दिया जाता है। उन्होंने दो दिन और एक रात में लिटिल शॉप ऑफ हॉरर्स  फिल्म को पूरा किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी पिछली फिल्म बकेट ऑफ ब्लड के सेट का इस्तेमाल किया था।

70 से अधिक फिल्मों का किया निर्देशन

सात दशक के अपने शानदार करियर में उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। साथ ही, उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों का निर्माण भी किया। वे स्वतंत्र सिनेमा के शुरुआती अग्रदूत थे। द मास्क ऑफ द रेड डेथ, डेथ रेस 2000 और पिरान्हा जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए भी वे जाने जाते थे। उन्हें 40 से अधिक फिल्म समारोहों से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कॉर्मन को 2009 में मानद ऑस्कर से भी सम्मानित किया गया था।
Oprah Winfrey: ओपरा विन्फ्रे ने दिया था डाइटिंग-कल्चर को बढ़ावा, अब हो रहा है पछतावा, बोलीं- मुझे इसके लिए..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed