फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood stuntman dying on the set

द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित फिल्म की शूटिंग के दौरान हॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन की हुई मौत

Fri, 26 Oct 2018 08:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
hollywood stuntman dying on the set
हॉलीवुड

रूस में द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित फिल्म की शूटिंग के दौरान मशहूर स्टंटमैन ओलेग शिल्किन की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि शूटिंग के दौरान शिल्किन टैंक के नीचे आ गए। इस फिल्म का नाम 'इलियनस्काई फ्रंटियर' है।

विज्ञापन

वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि जिस टैंक से यह दुर्घटना हुई है वह जर्मन के अधिकार वाला दिखाया गया है। फिल्म साल 1941 में हुए द्वितीय विश्व युद्ध की लड़ाई पर आधारित है, जिसमे हिटलर की फौज और रेड आर्मी के बीच की लड़ाई को दखाया गया है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि 3 सितंबर 1939 को जर्मनी के पोलैंड में हमला हुआ था। घटना के बाद से ही सेकंड वर्ल्ड वॉर की शुरुआत हुई थी। फिल्म की शूटिंग मॉस्को से 240 किमी दूरी पर हो रही है। शूटिंग इतनी दूर हो रही थी कि एम्बुलेंस का कम समय में पहुंचना असंभव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही शिल्किन की मौत हो गई थी। सरकार ने मामले की जांच शरू कर दी है। शिल्किन के साथ हुई घटना के बाद इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर फुटेज जारी की है। बताया जा रहा है कि एक लड़ाई के सीन की शूटिंग के दौरान टैंक शिल्किन से 10 फीट दूर रुकना था, लेकिन वह शिल्किन के ऊपर चढ़ जाता है।



रशियन स्टंट गिल्ड की प्रेसिडेंट वारवरा निकितियाना ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, फिल्म के सेट पर जब यह घटना घटित हुई सब वहीं पर थे। हम सभी काफी देर तक सदमे थे। कोई भी घटना पर यकीन करने को तैयार नहीं था। वहीं शिल्किन का पूरा परिवार घटना के बाद से ही सदमे मे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed