फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood shocked death of Robin Williams

रॉबिन की मौत पर सदमे में है हॉलीवुड

Tue, 12 Aug 2014 03:56 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
hollywood shocked death of Robin Williams

अमेरिका के महान हास्य अभिनेता एवं ऑस्कर पुरस्कार विजेता रॉबिन विलियम्स नॉर्थ कैलिफोर्निया के मरीन काउंटी में अपने घर में सोमवार को मृत पाए गए। माना जा रहा है कि अभिनेता ने आत्महत्या की है। वह 63 वर्ष के थे। उनकी मौत से पूरा हॉलीवुड सदमें में है।

विज्ञापन


काउंटी के शेरिफ कार्यालय के मुताबिक रॉबिन के घर से फोन आया था कि वह बेहोश हैं। कार्यालय सूत्रों के अनुसार संदेह है कि अभिनेता की मौत दम घुटने से हुई है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जताया गया शोक

hollywood shocked death of Robin Williams

अमेरिका के महान हास्य अभिनेता एवं आस्कर पुरस्कार विजेता रॉबिन विलियम्स के निधन पर राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई जानी मानी हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ओबामा ने अपने शोक संदेश में राबिन को महान कलाकर बताते हुए कहा, ‘वह एक ऐसे अभिनेता थे, जिनमें दर्शकों के दिलों में गहरायी से समा जाने की गजब की क्षमता थी।

वह अपने अभिनय से जिस तरह लोगों को हंसा कर लोटपोट करते थे, उसी तरह लोगों को रूलाते भी थे। वह एक अजनबी के तरह आए और हमारे दिलों दिमाग पर छा गए। ओबामा परिवार रॉबिन परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना जाहिर करता है।’

कुछ यूं गुजरा कैरियर

hollywood shocked death of Robin Williams

रॉबिन की पत्नी सुसान ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘ सुबह जहां इस संसार ने एक प्यारा एवं खूबसूरत अभिनेता तथा सहृदय इंसान खो दिया वहीं मैंने अपना पति और सबसे अच्छा दोस्त खो दिया। मैं अपने पति की मौत से सदमे में हूं।’

वर्ष 1997 में अपनी फिल्म ‘गुड विल हंटिग’ के लिए एकेडमी अवार्ड जीतने वाले रॉबिन की अधिवक्ता एवं प्रचारक मारा बक्सबाउम ने कहा , ‘ अभिनेता रॉबिन पिछले कुछ समय से गहरे अवसाद में चल रहे थे। उन्हें गत माह मिनेसोटा स्वास्थ्य लाभ केंद्र में भर्ती कराया गया था।’

सूत्रों के मुताबिक रॉबिन ने 1970 के अंत में टेलीविजन सीरियल मार्क एंड मिंडी से गजब की अभिनय क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने एक कामयाब अभिनेता के साथ-साथ हास्य अभिनय के क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ।

राबिन ने 2011 में तीसरी शादी की थी और उनके तीन बच्चे थे। रॉबिन को शराब पीने की लत थी। वर्ष 2009 में एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू  में उन्होंने कहा था, ‘जब मैं अपने बच्चों को उनकी किसी बुरी आदत पर टोकता हूं तो वे मुझे मेरी पीने की आदत का जिक्र करके मुझे शर्मिंदा कर देते हैं।’

विज्ञापन

दुखी है हॉलीवुड भी

hollywood shocked death of Robin Williams

वर्ष 1991में ‘हूक’  फिल्म में रॉबिन विलियम्स के पीटर पैन किरदार को निर्देशित करने वाले स्टीवन स्पिलबर्ग ने अभिनेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘रॉबिन हास्य की दुनिया के जगमगाते सितारे थे। हमारी हंसी और ठहाके उनके लिए जीवन स्पंदन था।’

हास्य अभिनेता स्टीव मार्टिन ने कह ‘बहुआयामी प्रतीभा के धनी रॉबिन के खोने के दर्द से दूसरा दर्द मेरे लिए और कोई नहीं हो सकता। वह महान अभिनेता एवं बेहद अच्छे इंसान थे।’

अभिनेता बेन  स्टीलर ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘मैं जब 13 साल का था तब रॉबिन से मेरी मुलाकात हुई थी। तब से मैं उनका बड़ा फैन बन गया। वह अपने सभी चाहने वालों से दिल खोल कर प्यार से मिलते थे। उनकी नजर में सभी बराबर थे।’

लेकिन चौंकाती है आत्महत्या

hollywood shocked death of Robin Williams

हास्य कलाकार शेवी शेज ने कहा, ‘हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। हम दोनों ही थोड़ा-बहुत अवसाद के शिकार थे। लेकिन मैं कभी भी यह नहीं सोच सकता था कि उनका अंत इस तरह होगा। यह विश्वास करना कठिन है कि वह हमारे साथ नहीं है। उनकी मौत के साथ जैसी हमारा वजूद भी खत्म हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।’

अभिनेता एन पैट्रिक हैरिस, जॉन ट्रैवोल्टा और अभिनेत्री सैली फिल्ड और एम ड्रिवर समेत हालीवुड की कई हस्तियों ने राबिन की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राबिन की मौत से आहत उनके चाहने वालों का शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है।

एक नजर रॉबिन विलियम्स के सफर पर

hollywood shocked death of Robin Williams
जन्म : 21 जुलाई, 1951 को शिकागो में।

चर्चित फिल्में


द’ वर्ल्ड एकोर्डिंग टू गार्प (1982)
गुड मार्निंग वियतनाम (1987)।
डेड पोएट्स सोसायटी (1989)। अवेक्निग्स (1980)
द’ फिशर किंग (1951)
गुड विल हंटिंग (1999)

अवॉर्ड


श्रेष्ठ अभिनेता के एकेडमी अवार्ड के लिए तीन बार नामित।
‘गुड विल हंटिग’ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए एकेडमी अवार्ड।
ग्रेमी अवॉर्ड : पांच बार।
एमी अवार्ड : दो बार एमी
गोल्डेन ग्लोब : चार बार।
स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड : दो बार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed