फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Actor Zach Avery Arrested In Multi-Million Dollar Ponzi Scheme

हॉलीवुड अभिनेता जैक एवरी हुए गिरफ्तार, सैकड़ों मिलियन डॉलर की जालसाजी का है आरोप

Thu, 08 Apr 2021 11:59 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Apr 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Actor Zach Avery Arrested In Multi-Million Dollar Ponzi Scheme
Zach Avery - फोटो : Instagram

अमेरिकी एक्टर जैक एवरी को लॉस एंजिल्स में एफबीआई एजेंटों ने एक पोंजी स्कीम का मास्टरमाइंड होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जैक एवरी ने ने एक लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के लिए इस स्कीम का इस्तेमाल किया और अपने निवेशकों को सैकड़ों मिलियन डॉलर का धोखा दिया था।

विज्ञापन


सिक्योरिटी और एक्सचेंज कमिशन (SEC) की ओर से साफ किया गया है कि जैक एवरी का असली नाम जाचरी होरविट्ज है। यह योजना 2015 में शुरू हुई थी और जैक एवरी ने पीड़ितों को 35 प्रतिशत से अधिक रिटर्न देने का वादा किया था। अधिकारियों ने कहा कि यह योजना 2015 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने निवेशकों को बताया था कि उसकी कंपनी 1inMM कैपिटल फिल्म वितरण अधिकार खरीदेगी और उन्हें नेटफ्लिक्स और एचबीओ को लाइसेंस देगी लेकिन वास्तव में कंपनी के साथ जैक एवरी का कोई व्यावसायिक संबंध नहीं था। यूएस अटॉर्नी के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट फॉर कैलिफोर्निया के कार्यालय ने एक बयान में बताया है कि, 'फिल्म वितरण अधिकार खरीदने के बजाय 34 वर्षीय जैक ने पोंजी स्कीम के रूप में कंपनी का संचालन कर दिया। इसके अलावा अपने पुराने निवेशकों का भुगतान करने के लिए उसने नए निवेशकों के पैसे का इस्तेमाल किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्योरिटी और एक्सचेंज कमिशन का कहना है कि जैक एवरी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उसने समीक्षकों द्वारा प्रतिबंधित 2020 की फिल्म 'लास्ट मोमेंट ऑफ़ क्लेरिटी' में अभिनय किया था। एक अभिनेता के रूप में असफल होने के बाद उसने लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के लिए निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की। जाचरी होरविट्ज पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों में अगर वो दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed