फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood actor who belongs india

पैदा हुए भारत में, कर रहे हॉलीवुड फिल्म

Fri, 18 Apr 2014 09:05 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 18 Apr 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
hollywood actor who belongs india

उन कलाकारों के बारे में जानिए जिनके मूल कहीं न कहीं भारत से जुड़े हैं लेकिन वह हॉलीवुड फिल्मों में नाम कमा रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय उत्पत्ति के हॉलीवुड कलाकारों की संख्या भले ही संख्या में कम हो, लेकिन अब वे उभरकर ज्यादा सामने आ रहे है। हालाँकि भारतीय कुछ कलाकार भी है, जिन्होंने हाल ही में हॉलीवुड फिल्मों में उपस्थिति दर्ज कराई है, जिनमें से अनिल कपूर 'मिशन इम्पॉसिबल', इरफ़ान खान 'अमेजिंग स्पाइडर मैन'। वहीं नर्गिस फाखरी भी फ़िल्म 'स्पाई' से हॉलीवुड फ़िल्म में उपस्थिति दर्ज करा रही है।

देव पटेल उम्र: 23

यादगार फ़िल्म: 'स्लम डॉग मिलेनियर', 'द लास्ट ऐयरबेंडर', ' द बेस्ट एक्जोटिक मेरीगोल्ड होटल'
आगामी: लंदन में जन्मे, चलने वाले कानो वाले अभिनेता, इस वक़्त चार फिल्मों में काम करने जा रहे है। जिसमें से 'चाइल्ड 44', 'द रोड विद इन', 'द बेस्ट एक्जोटिक मेरीगोल्ड होटल-2' और 'द मैन हु न्यू इंफिनिटी' इसके अलावा वह टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक न्यूज़रूम में भी दिखाई देते है।
विज्ञापन


दिलीप राव उम्र: 41
यादगार फ़िल्म: अवतार, इंसेप्शन, ड्रग मी टू हैल
आगामी: आपको क्रिस्टोफर नोलॉन्स इंसेप्शन का वह दाढ़ी वाला युसूफ याद है? फ़िल्म में उनका चरित्र नदी में वैन ड्राइव करता है। लॉस एंजिल्स को अगले टीवी कार्यक्रम 'मर्डर ऑफ़ ए कैट' में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काल पेन
उम्र : 36
यादगार फ़िल्म: 'द नेमसेक', 'सुपरमैन रिटर्न्स', एपिक मूवी'
आगामी: ओबामा के राष्ट्रपति पद के अभियान के लिए एक वकील, काल लोक प्रशासन में सक्रिय है। हालाँकि वह इसके अलावा हॉलीवुड की फिल्मों में भी सक्रीय है। वह 'सिस्टर हुड ऑफ़ नाईट' में दिखाई देंगे जो इसी साल रिलीज होनी है।

कुनाल नैय्यर
उम्र: 32
यादगार फ़िल्म: आइस ऐज, कॉन्टिनेंटल ड्रिफ्ट
आगामी: सिटकॉम की बिग बैंग थियोरी में राज कुठरप्पली नाम के एक सनकी वैज्ञानिक के किरदार के लिए जाने-जाने वाले कुनाल की अब दो फ़िल्में प्रदर्शित हो रही है। जिनमें ' डॉ. कैबी' और 'द स्क्रिबलर' शामिल है। इसके अलावा वह पिछले साल एक निर्माता के तौर पर भी सामने आये थे।

आर्ची पंजाबी
उम्र : 41
यादगार फ़िल्म: बेंड इट लाइक बेकहम, द कॉन्स्टेंट गार्डनर, ए गुड इयर, ए माइट हार्ट, ट्रेटर आगामी: पिछले साल उन्होंने लोकप्रिय शो 'द गुड वाइफ' के लिए एमी के किरदार के लिए बेहतरीन अभिनय का ख़िताब जीता था। वही अब उन्हें फ़िल्म 'सैन एंड्रियास' में देखा जाएगा। जो रॉक के कलाकारों के साथ बनी एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है।

संजीव भास्कर
उम्र : 50
यादगार फ़िल्म: 'द गुरु', लंदन बुलेवार्ड, स्कूप
आगामी: Popular for his show, 'द कुमार्स एट नं 42 ' जिसका इसी साल नाम बदलकर 'द कुमार्स' रख दिया गया था, की लोकप्रियता के बाद अब संजीव अपनी फ़िल्म 'एबसोल्यूटली एनीथिंग' की शूटिंग में जुटे है। वह ब्रिटिश और अमेरिकन फिल्मों में एक साथ सक्रीय है।

नवीन एंड्रू
उम्र: 45
यादगार फ़िल्म: 'द इंग्लिश पेशेंट', प्रोवोक्ड, ए ट्रू स्टोरी', 'डियाना'
आगामी: विश्व भर में जान-पहचान रखने वाले नवीन अब टीवी सीरीज के कार्यक्रम 'वंस अपॉन अ टाइम इन वंडरलैंड' के लिए शूटिंग कर रहे है। साथ ही अब वह निर्माण में भी कदम रखना चाहते है।

इंद्रा वर्मा
उम्र: 40
यादगार फ़िल्म: कामा सूत्रा', ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस', बेसिक इंस्टिंक्ट- 2'
आगामी: टीवी प्रोजेक्ट्स में लगातार काम करने वाली इस अभिनेत्री को अंतिम बार 'गेम्स ऑफ़ थ्रोन्स' में देखा गया था। अब वह फ़िल्म 'ऍक्सडौस: गॉड्स एंड किंग्स' में नजर आएगी।

फ्रीडा पिंटो
उम्र: 29
यादगार फ़िल्म: स्लम डॉग मिलेनियर', राइज़ ऑफ़ द प्लेनेट ऑफ़ डी एप्स', 'इम्मोर्टल्स
आगामी: मुंबई में जन्मी अभिनेत्री अभी भी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही है, और उनकी आगामी फ़िल्म है 'नाइट ऑफ़ कप्स', जिसमें वह क्रिश्चियन बेल और नताली पोर्टमैन के साथ नजर आएंगी।


सूरज शर्मा
उम्र: 21
यादगार फ़िल्म: 'लाइफ ऑफ़ पाई'
आगामी: 'ऐंज लीस मैग्नम ऑप्स' में अपने द्वारा किये गए काम से वाहवाही बटौरने वाले, दिल्ली में जन्मे इन अभिनेता को अब मिलेनियर डॉलर आर्म में जॉन हम के साथ देखा जाएगा।

आसिफ मांडवी
उम्र: 48
यादगार फ़िल्म: स्पाइडर मैन-2, मार्जिन कॉल, प्रीमियम रश
आगामी: आसिफ ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और वह अब 'मिलियन डॉलर आर्म' में भी देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed