फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Actor Mark Wahlberg is using taxpayers cash to pay staff at his London restaurant

ये हॉलीवुड अभिनेता इस तरह दे रहा अपने लंदन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को वेतन

Mon, 11 May 2020 02:36 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 11 May 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Actor Mark Wahlberg is using taxpayers cash to pay staff at his London restaurant
मार्क वाह्ल्बर्ग

कोरोना महामारी का असर दुनियाभर में देखा जा रहा है। एक तरफ इससे जहां कई बिजनेसिस को नुकसान हो रहा है। तो वहीं कई लोगों को अपनी नौकरी से भी हाथ गंवाना पड़ रहा है। इसका असर हॉलीवुड अभिनेता मार्क (Mark Wahlberg) के रेस्टोरेंट पर भी पड़ रहा है। लेकिन मार्क ने अपने लंदन स्थित रोस्टोरेंट के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए टैक्स के पैसे का उपयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इन पैसों के साथ ही कर्मचारियों को छुट्टी पर भी भेज दिया है।

विज्ञापन


द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार 48 वर्षीय अभिनेता मार्क ने अपने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को सरकारी योजना के तहत कुछ दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को वेतन भी दिया है। वेतन देने के लिए मार्क ने टैक्स के पैसों का सहारा लिया है। दरअसल मार्क इन पैसों से अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते थे लेकिन इस मुश्किल के दौर को देखते हुए उन्होंने इन पैसों का इस्तेमाल कर लिया है। इसका लाभ रेस्टोरेंट में काम कर रहे 30 कर्मचारियों को दिया गया है।
विज्ञापन


मार्क के इस पैसले से उनके कर्मचारियों के बीच भी खुशी का माहौल है। सभी इसके लिए उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं। गौरतलब है कि 48 वर्षीय मार्क रेस्टोरेंट का बिजनेस अपने 56 वर्षीय भाई पॉल और 50 वर्षीय साथी अभिनेता डॉनी के साथ मिलकर चलाते हैं। इस रेस्टोरेंट चेन की शुरुआत साल 2011 से हुई है। साल 2014 में इस रेस्टोरेंट पर एक रियलिटी शो भी बनाया गया था। जिसके 10 सीजन अमेरिका में प्रसारित हए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed